BREAKING:
PM मोदी–मेलोनी की दोस्ताना मुलाकात ने लूटी सुर्खियां, G20 समिट में दिखी अनोखी बॉन्डिंग | देखिए VIDEO       बिहार चुनाव 2025 में NDA की प्रचंड जीत पर CM Nitish Kumar ने क्या कहा? सूबे में रिकॉर्ड वोटिंग ने बदला समीकरण       'जनता ने दिया नया MY फॉर्मुला- Mahila और Youth', बिहार चुनाव में NDA की प्रचंड जीत पर दिल्ली से गरजे PM Modi       महिलाओं के लिए ₹10,000, फ्री बिजली, बढ़ी पेंशन... मोदी की चेतावनी और नीतीश के 'तिहरे दांव' ने कैसे दिलाई जीत?       बिहार की सबसे बड़ी पार्टी से लेकर करारी शिकस्त तक... RJD 20 साल बाद कैसे पहुंची सबसे बुरे दौर में?       बिहार चुनाव 2025 में 'महिला शक्ति' कैसे बनी किंगमेकर? NDA की लगा दी नैया पार       टाइगर अभी ज़िंदा है! बिहार चुनाव में नीतीश कुमार कैसे बने सबसे बड़े विनर?       लाल किले कार ब्लास्ट से हिली राजधानी, देखिए दिल्ली में पिछले 28 साल के बड़े धमाके की पूरी LIST       दिल्ली में दहशत! लाल किले के पास कार में धमाका, 8 की मौत, हाई अलर्ट पर राजधानी, प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या देखा?       ट्रेनिंग कैंप में 10 मिनट देर से पहुंचे राहुल गांधी, फिर मंच पर ही मिली ये सजा, देखते रह गए लोग      

दिल्ली, मिजोरम समेत इन शहरों में डेंगू का कहर है जारी, हैरान कर देगा मौत का आंकड़ा

मिजोरम में पिछले पांच साल में यहां कुल 4209 लोग डेंगू से पीड़ित हो चुके हैं और सात लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं इस साल डेंगू के 132 मामले सामने आए हैं.

मिजोरम में पिछले पांच साल डेंगु अपना कहर बरपा रहा है. डेंगू से संक्रमित लोगों के मौत के आंकड़े भी कम नहीं है. राज्य द्वारा जारी किए गए ताजे आंकड़ो के मुताबिक, पिछले पांच साल में 4,209 लोग इस बीमारी का शिकार हुए हैं. बात अगर साल 2024 की करें तो जनवरी से अप्रैल तक 132 लोग इस बीमारी के चपेट में आ चुके हैं. ये जानकारी राज्य के वेक्टर जनित बीमारी नियंत्रण विभाग के अधिकारियों ने दी है.  

दरअसल, हाल में ही अइजवाल में राष्ट्रीय डेंगू दिवस के मौके पर एक कार्यक्रम रखा गया था, जिसकी थीम थी 'समुदाय से जुडें, डेंगू को नियंत्रित करें.' मिजोरम उन राज्यों में शामिल है, जहां डेंगू का प्रभाव कम है. देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो दिल्ली में सिर्फ 2022 में डेंगू के 10183 मामले सामने आए थे और इनमें से 9 मरीजों की मौत हो गई थी. 

मिजोरम की वेक्टर जनित बीमारी नियंत्रण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य में 2019 से जिन सात लोगों की मौत डेंगू से हुई है, वह सभी अइजवाल जिले के रहने वाले थे. इनमें से पांच मौतें 2022 में हुई थीं, जबकि 2023 में दो मरीजों ने दम तोड़ दिया था. 2023 में सबसे ज्यादा लोगों के अंदर डेंगू के शिकार हुए थे. 2060 लोगों के अंदर डेंगू का वायरस पाया गया था. 2022 में 1868 लोगों के अंदर संक्रमण पाया गया था. 

ये भी देखिए: इंडिया गठबंधन को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा दावा, बोले- लोकसभा चुनाव में 300 सीटें...

Tags: