BREAKING:
अभी खत्म नहीं होगी ईरान जंग, अगले 2-3 हफ्ते करेंगे जोरदार हमले... ट्रंप ने अपने संबोधन में क्या क्या कहा? | 10 POINTS       All is well! भारत में फिर से नहीं लगेगा लॉकडाउन, LPG संकट के बीच मंत्री हरदीप पुरी ने बताया पूरा सच       US-इज़राइल-ईरान तनाव के बीच सरकार ने ₹10 प्रति लीटर घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानिए कितना सस्ता होगा ₹10 प्रति लीटर       AI के दम पर आगे बढ़ेगा Microsoft, HR से लेकर वर्क कल्चर तक बदलाव, क्या है कंपनी की मास्टर प्लान?       ईरान की दरियादिली! इन दोस्त देशों के जहाजों को Strait of Hormuz मिली एंट्री, क्या भारत भी है इसमें शामिल?       LPG खत्म, अब 3 महीने में लेना होगा PNG कनेक्शन! भारत में बदल जाएगी रसोई गैस की पूरी व्यवस्था | 5 Points में समझिए पूरी कहानी       ईरान ने अमेरिका को दिया अरबों का 'तोहफा'! क्या ये Strait of Hormuz है? ट्रम्प के दावे से ग्लोबल मार्केट हिला       क्या आप घर किराए पर ले रहे हैं? किराएदार और मकान मालिक दोनों जान लें पहले ये ज़रूरी नियम       सिर्फ 43 किमी फेंसिंग, 1600 किमी बॉर्डर पर खतरा, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर घुसपैठ, ड्रोन और उग्रवाद का कनेक्शन!       58 महिलाएं, काला खेल, हिडेन कैमरा और फिर समाधान के बहाने... नासिक का ढोंगी ज्योतिषी और उसका 'डार्क' फार्महाउस      

छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साय नक्सलियों को लेकर हुए जीरो टॉलरेंस, बोलें- नक्सली गोली-बारूद की भाषा समझेंगे तो...

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नक्सलियों को लेकर एक्शन में नजर आ रहे हैं. उन्होंने अपने हालिया इंटरव्यू में कहा कि नक्सली जिस भाषा में समझेंगे उन्हें उसी भाषा में जवाब दिया जाएगा.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नक्सलियों को लेकर एक्शन में नजर आ रहे हैं. उन्होंने मीडिया से अपने हालिया इंटरव्यू में कहा कि, 'नक्सली गोली-बारूद की भाषा समझेंगे तो सरकार वैसे ही जवाब देगी.' हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि, जो बातचीत का रास्ता चुनेंगे हम उनका स्वागत करेंगे. फिलहाल सीएम लोकसभा चुनाव के प्रचार में काफी बिजी हैं. 

छत्तीसगढ़ से नक्सलियों का हो रहा है सफाया

इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री भी चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद का सफाया हो जाए. हमारी मुहिम का असर दिख रहा है. बीते दिनों कांकेर में 29 नक्सली मारे गए. जिसमें 20-20 लाख के दो इनामी नक्सलियों के अलावा 10 लाख की इनामी एक महिला नक्सली भी शामिल थी. CM साय ने कहा कि हम चाहते हैं कि जो भी नक्सली विकास की मुख्य धारा से जुड़ना चाहते हैं वे वार्ता के लिए आगे आएं हम उनके साथ न्याय करेंगे. मेरे अलावा हमारे गृहमंत्री विजय शर्मा ने भी इस संबंध में कई बार अपील की है. 

सीएम का दावा बीजेपी जीत रही है छत्तीसगढ़ की 11 में से 11 सीटें 

लोकसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री ने बातचीत में दावा किया कि इस बार राज्य की 11 में से 11 सीटें बीजेपी ही जीतेगी. उन्होंने कहा कि दो चरणों में जो वोटिंग हुई है उससे उनका ये विश्वास और पुख्ता हुआ है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस कितने भी लुभावने वादे कर ले लेकिन जनता का भरोसा बीजेपी पर ही है. पिछली सरकार ने 5 साल राज्य में लोगों को सिर्फ ठगा है. भूपेश बघेल सरकार ने 36 वादे किए थे लेकिन एक भी पूरा नहीं किया.

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ कारवाई है जारी

बता दें कि, छत्तीसगढ़ के बस्तर में फिर एक बड़ा एनकाउंटर हुआ है. जानकारी के मुताबिक, बस्तर के नारायणपुर जिले के अबुझमाड़ के टेकमेटा में जवानों ने नक्सलियों को कई जगहों को घेर लिया. इसके बाद दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई. इस दौरान डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड और एसटीएफ की टीम अबुझमाड़ की जंगलों में मौजूद थी. सूत्रों के मुताबिक इस एनकाउंटर में जवानों ने 3 महिलाओं समेत 9 नक्सलियों को मार गिराया गया है. 

ये भी देखिए: T20 World Cup 2024: वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का हुआ एलान, जानिए किसकी हुई एंट्री और कौन हुआ आउट?