BREAKING:
दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान       सरकार गई, अब TMC पार्टी बचाने में लगी Mamata Banerjee! 'दिल्ली चलो आंदोलन' कितना होगा सफल?       9,49,50,50,00,00,000 रुपये के मालिक हैं Elon Musk, जानिए इतने पैसे में क्या-क्या खरीद सकते हैं       शरीर में आयरन की है कमी? आज से खाएं ये 6 सुपरफूड्स, जो बना देंगे आपको Iron Man       'क्वाइट क्रैकिंग' क्या है, आजकल इतने सारे माता-पिता क्यों परेशान और दबाव में महसूस कर रहे हैं?       'हम सिर्फ पड़ोसी नहीं, एक ही नदियों के बच्चे हैं', भारत दौरे पर नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खानाल ने क्यों कही ये बात?       13 साल की उम्र में भी IPL नीलमी से क्यों खुश नहीं हैं Vaibhav Sooryavanshi? कर दिया बड़ा खुलासा      

200 विस्फोटक बैटरी, 1100m तार और 150 किलो अमोनियम नाइट्रेट से भरी कार राजस्थान में जब्त, नए साल पर सुरक्षा में सेंध लगाने की थी तैयारी!

न्यू ईयर से पहले राजस्थान के टोंक में सुरक्षा एजेंसियों ने विस्फोटकों से भरी एक कार बरामद की है. कार में यूरिया की बोरियों में छुपाकर रखा गया करीब 150 किलो अवैध अमोनियम नाइट्रेट मिला. समय रहते कार्रवाई से एक बड़ी साजिश नाकाम हुई, पूरे राज्य में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

Rajasthan ammonium nitrate seizure: नए साल की पूर्व संध्या पर राजस्थान के टोंक जिले में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता हाथ लगी है. यहां एक संदिग्ध कार से भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक बरामद किया गया, जिससे किसी बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया. कार के भीतर करीब 150 किलो अवैध अमोनियम नाइट्रेट छिपाकर रखा गया था, जिसे यूरिया खाद की बोरियों में छुपाया गया था.

इसके अलावा, पुलिस ने 200 विस्फोटक बैटरी और 1100 मीटर तार बरामद किए हैं. दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. एक का नाम सुरेंद्र और दूसरे का नाम सुरेंद्र मोची है। मामले की जांच जारी है. पुलिस को सूचना मिली थी कि राजस्थान के बूंदी से टोंक में विस्फोटक सामग्री की आपूर्ति की जा रही है, जिसके बाद उन्होंने घेराबंदी कर संदिग्ध कार को रोक लिया.

यूरिया की बोरियों में छुपाया गया खतरनाक विस्फोटक

जानकारी के मुताबिक, यह अमोनियम नाइट्रेट आमतौर पर विस्फोटों में इस्तेमाल किया जाता है और इसे बेहद खतरनाक माना जाता है. आरोपियों ने इसे यूरिया खाद की बोरियों में इस तरह छिपाया था कि पहली नजर में कोई शक न हो. सुरक्षा एजेंसियों को शक होने पर जब कार की तलाशी ली गई, तो अंदर से विस्फोटक सामग्री मिलने से हड़कंप मच गया.

इलाके में मचा हड़कंप, तुरंत बढ़ाई गई सुरक्षा

विस्फोटक बरामद होने की खबर मिलते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने तुरंत मौके पर पहुंचकर इलाके को घेर लिया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी. एहतियातन आसपास के लोगों को भी सतर्क किया गया ताकि किसी तरह का नुकसान न हो.

बड़ी साजिश की आशंका, जांच में जुटी एजेंसियां

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि विस्फोटक का इस्तेमाल किसी बड़ी वारदात या आतंकी गतिविधि के लिए किया जा सकता था, खासकर न्यू ईयर के मौके पर. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह कार कहां से आई, किसके लिए विस्फोटक ले जाया जा रहा था और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं.

घटना के बाद राजस्थान में सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है. खासतौर पर भीड़-भाड़ वाले इलाकों, धार्मिक स्थलों और न्यू ईयर सेलिब्रेशन वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी हैं ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके.

न्यू ईयर से पहले राहत की खबर

सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता से एक संभावित बड़े हादसे को टाल दिया गया है. टोंक में विस्फोटकों से भरी कार का पकड़ा जाना यह दिखाता है कि पुलिस और खुफिया एजेंसियां पूरी तरह मुस्तैद हैं और किसी भी साजिश को अंजाम तक पहुंचने से पहले ही नाकाम करने के लिए तैयार हैं.

ये भी देखिए: 

भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, इस देश को छोड़ा पीछे, 2030 तक टारगेट है जर्मनी, पढ़े पूरा डेटा