BREAKING:
अभी खत्म नहीं होगी ईरान जंग, अगले 2-3 हफ्ते करेंगे जोरदार हमले... ट्रंप ने अपने संबोधन में क्या क्या कहा? | 10 POINTS       All is well! भारत में फिर से नहीं लगेगा लॉकडाउन, LPG संकट के बीच मंत्री हरदीप पुरी ने बताया पूरा सच       US-इज़राइल-ईरान तनाव के बीच सरकार ने ₹10 प्रति लीटर घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानिए कितना सस्ता होगा ₹10 प्रति लीटर       AI के दम पर आगे बढ़ेगा Microsoft, HR से लेकर वर्क कल्चर तक बदलाव, क्या है कंपनी की मास्टर प्लान?       ईरान की दरियादिली! इन दोस्त देशों के जहाजों को Strait of Hormuz मिली एंट्री, क्या भारत भी है इसमें शामिल?       LPG खत्म, अब 3 महीने में लेना होगा PNG कनेक्शन! भारत में बदल जाएगी रसोई गैस की पूरी व्यवस्था | 5 Points में समझिए पूरी कहानी       ईरान ने अमेरिका को दिया अरबों का 'तोहफा'! क्या ये Strait of Hormuz है? ट्रम्प के दावे से ग्लोबल मार्केट हिला       क्या आप घर किराए पर ले रहे हैं? किराएदार और मकान मालिक दोनों जान लें पहले ये ज़रूरी नियम       सिर्फ 43 किमी फेंसिंग, 1600 किमी बॉर्डर पर खतरा, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर घुसपैठ, ड्रोन और उग्रवाद का कनेक्शन!       58 महिलाएं, काला खेल, हिडेन कैमरा और फिर समाधान के बहाने... नासिक का ढोंगी ज्योतिषी और उसका 'डार्क' फार्महाउस      

'मैंने कभी नहीं कहा कि किसी को रिटायर हो जाना चाहिए'. 75 साल की उम्र सीमा पर RSS चीफ मोहन भागवत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 साल की उम्र पूरी होने के बाद राजनीति से संन्यास लेने की अटकलों को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने खारिज कर दिया है. भागवत ने साफ कहा कि उन्होंने कभी रिटायरमेंट की बात नहीं कही और न ही संघ में उम्र की कोई सीमा तय है. बीजेपी ने भी स्पष्ट किया कि पार्टी में कोई ऐसा नियम नहीं है, जिसके तहत 75 साल की उम्र पार करने के बाद नेताओं को हटाया जाए. विपक्ष लगातार इस मुद्दे पर मोदी पर निशाना साधता रहा है, लेकिन बीजेपी नेताओं का कहना है कि मोदी 2029 तक प्रधानमंत्री बने रहेंगे.

Mohan Bhagwat On Narendra Modi Retirement: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 साल की उम्र पूरी करने के बाद राजनीति से संन्यास लेने की अटकलों पर अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने बड़ा बयान दिया है. भागवत ने साफ कर दिया है कि न तो उन्होंने कभी 75 साल की उम्र में रिटायरमेंट की बात कही और न ही संघ की ऐसी कोई परंपरा है.

मोहन भागवत ने गुरुवार शाम पत्रकारों से बातचीत में कहा, 'मैंने कभी नहीं कहा कि मैं 75 साल में रिटायर हो जाऊंगा या कोई और रिटायर होना चाहिए. हम स्वयंसेवक हैं, हमें जो जिम्मेदारी दी जाती है, वही निभाते हैं, चाहे हम चाहें या न चाहें. मैं 80 साल का भी हो जाऊं तब भी संघ का काम करता रहूंगा.' बता दें कि मोहन भागवत पीएम मोदी से महज 6 दिन छोटे हैं.

BJP बोली – ऐसा कोई नियम नहीं

बीजेपी ने भी कई बार स्पष्ट किया है कि पार्टी में ऐसा कोई लिखित या अलिखित नियम नहीं है कि 75 साल की उम्र पूरी होने पर नेता पद छोड़ देंगे. पार्टी का उदाहरण है केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का, जो 80 साल की उम्र में भी मोदी सरकार में मंत्री हैं.

गृह मंत्री अमित शाह ने भी 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले यह कहकर विपक्ष के आरोपों को खारिज किया था कि बीजेपी में उम्र का कोई संवैधानिक प्रावधान नहीं है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 75 साल की उम्र के बाद भी राजनीति में सक्रिय रहेंगे.'

'मोदी लिखेंगे रिटायरमेंट एप्लिकेशन'

विपक्ष लगातार इस मुद्दे को हवा देता रहा है. अरविंद केजरीवाल ने कहा था, 'मोदीजी अगले साल रिटायर हो जाएंगे और अमित शाह को प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट मांग रहे हैं.'

शिवसेना (UBT) के संजय राउत ने नागपुर में मोदी की हालिया RSS यात्रा पर तंज कसते हुए कहा, 'शायद वे सेवानिवृत्ति का आवेदन लिखने गए थे. मोदी का उत्तराधिकारी महाराष्ट्र से होगा और यह फैसला संघ करेगा.'

हालांकि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जवाब दिया, '2029 में भी नरेंद्र मोदी को ही प्रधानमंत्री देखेंगे. मोदीजी हमारे पिता समान हैं, उनकी विदाई की बातें बेबुनियाद हैं.'

संघ ने BJP को भी दिया हल्का तंज

इस बीच RSS प्रमुख मोहन भागवत ने बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति में हो रही देरी पर भी टिप्पणी की. उन्होंने कहा, 'ये उनका फैसला है, हम नहीं बताते। अगर ये काम संघ के जिम्मे होता तो इतना वक्त नहीं लगता.'

सूत्रों के मुताबिक बीजेपी को बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकता है. इसके लिए वरिष्ठ नेताओं से परामर्श की प्रक्रिया चल रही है.

कुल मिलाकर, RSS और बीजेपी दोनों ने साफ कर दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 साल की उम्र में रिटायर होने की अटकलों में कोई सच्चाई नहीं है.

ये भी देखिए: NHAI ने लॉन्च किया FASTag Annual Pass, 1.4 लाख लोगों ने पहले दिन खरीदा, जानिए फायदे