BREAKING:
अभी खत्म नहीं होगी ईरान जंग, अगले 2-3 हफ्ते करेंगे जोरदार हमले... ट्रंप ने अपने संबोधन में क्या क्या कहा? | 10 POINTS       All is well! भारत में फिर से नहीं लगेगा लॉकडाउन, LPG संकट के बीच मंत्री हरदीप पुरी ने बताया पूरा सच       US-इज़राइल-ईरान तनाव के बीच सरकार ने ₹10 प्रति लीटर घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानिए कितना सस्ता होगा ₹10 प्रति लीटर       AI के दम पर आगे बढ़ेगा Microsoft, HR से लेकर वर्क कल्चर तक बदलाव, क्या है कंपनी की मास्टर प्लान?       ईरान की दरियादिली! इन दोस्त देशों के जहाजों को Strait of Hormuz मिली एंट्री, क्या भारत भी है इसमें शामिल?       LPG खत्म, अब 3 महीने में लेना होगा PNG कनेक्शन! भारत में बदल जाएगी रसोई गैस की पूरी व्यवस्था | 5 Points में समझिए पूरी कहानी       ईरान ने अमेरिका को दिया अरबों का 'तोहफा'! क्या ये Strait of Hormuz है? ट्रम्प के दावे से ग्लोबल मार्केट हिला       क्या आप घर किराए पर ले रहे हैं? किराएदार और मकान मालिक दोनों जान लें पहले ये ज़रूरी नियम       सिर्फ 43 किमी फेंसिंग, 1600 किमी बॉर्डर पर खतरा, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर घुसपैठ, ड्रोन और उग्रवाद का कनेक्शन!       58 महिलाएं, काला खेल, हिडेन कैमरा और फिर समाधान के बहाने... नासिक का ढोंगी ज्योतिषी और उसका 'डार्क' फार्महाउस      

सिर्फ एक गलती से रुक सकती है पेंशन, जानें जरूरी नियम और दस्तावेज

पेंशनधारियों के लिए जीवन प्रमाण पत्र यानी Jeevan Pramaan Patra जमा करना बेहद जरूरी है. अगर यह हर साल नवंबर में समय पर नहीं दिया गया, तो पेंशन रुक सकती है. सरकार ने प्रक्रिया को आसान बना दिया है और अब पेंशनर्स मोबाइल ऐप या पोस्ट ऑफिस एजेंट की मदद से घर बैठे इसे जमा कर सकते हैं.

Pensioners Document Requirements: सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन ही बुजुर्गों की जिंदगी की सबसे बड़ी आर्थिक सहारा बनती है. दवाइयों से लेकर घर का राशन और बिजली-पानी के बिल तक, ज्यादातर वरिष्ठ नागरिक अपनी पेंशन पर ही निर्भर रहते हैं. ऐसे में अगर पेंशन अचानक रुक जाए तो यह उनके लिए बहुत बड़ी परेशानी बन जाती है.

क्यों रुक जाती है पेंशन?

पेंशन रुकने की सबसे आम वजह है जीवन प्रमाण पत्र (Life Certificate) समय पर जमा न करना. यह एक बेहद जरूरी दस्तावेज़ है, जो यह साबित करता है कि पेंशनधारी जीवित हैं और उन्हें पेंशन मिलनी चाहिए. इसे हर साल 1 नवंबर से 30 नवंबर के बीच जमा करना अनिवार्य है. अगर कोई पेंशनधारी यह दस्तावेज़ समय पर जमा नहीं करता, तो उसकी पेंशन रोक दी जाती है.

अब घर बैठे जमा कर सकते हैं Life Certificate

पहले पेंशनर्स को यह प्रमाण पत्र जमा करने के लिए बैंक या सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे और लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता था. लेकिन अब सरकार ने प्रक्रिया को आसान बना दिया है.

पेंशनधारी Jeevan Pramaan App के जरिए घर बैठे आधार-बायोमेट्रिक से Life Certificate जमा कर सकते हैं.

अगर वे मोबाइल या लैपटॉप से यह काम नहीं कर सकते, तो डाक विभाग (Post Office) के एजेंट घर आकर यह सुविधा उपलब्ध कराते हैं.

अन्य ज़रूरी दस्तावेज़

जीवन प्रमाण पत्र के अलावा भी पेंशन जारी रखने के लिए कुछ और दस्तावेज़ जरूरी होते हैं, जैसे:

  • उम्र का प्रमाण (आधार कार्ड, वोटर आईडी, जन्म प्रमाणपत्र या 10वीं का मार्कशीट)
  • पता का प्रमाण
  • बैंक अकाउंट की जानकारी (पासबुक, खाता संख्या, IFSC कोड)
  • इनकम डिक्लेरेशन (आय की घोषणा)
  • PPO नंबर (Pension Payment Order)

पेंशनधारियों के लिए सलाह

अगर इनमें से कोई भी दस्तावेज़ समय पर जमा नहीं किया गया तो पेंशन का भुगतान रुक सकता है. इसलिए सभी पेंशनर्स को सलाह दी जाती है कि वे समय पर दस्तावेज़ पूरे करें और नवंबर महीने में जीवन प्रमाण पत्र जरूर जमा करें, ताकि किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

ये भी देखिए: असम में सिर्फ इन 3 लोगों को ही मिली नागरिकता, CAA विवाद पर CM हिमंत सरमा ने दिया जवाब