BREAKING:
अभी खत्म नहीं होगी ईरान जंग, अगले 2-3 हफ्ते करेंगे जोरदार हमले... ट्रंप ने अपने संबोधन में क्या क्या कहा? | 10 POINTS       All is well! भारत में फिर से नहीं लगेगा लॉकडाउन, LPG संकट के बीच मंत्री हरदीप पुरी ने बताया पूरा सच       US-इज़राइल-ईरान तनाव के बीच सरकार ने ₹10 प्रति लीटर घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानिए कितना सस्ता होगा ₹10 प्रति लीटर       AI के दम पर आगे बढ़ेगा Microsoft, HR से लेकर वर्क कल्चर तक बदलाव, क्या है कंपनी की मास्टर प्लान?       ईरान की दरियादिली! इन दोस्त देशों के जहाजों को Strait of Hormuz मिली एंट्री, क्या भारत भी है इसमें शामिल?       LPG खत्म, अब 3 महीने में लेना होगा PNG कनेक्शन! भारत में बदल जाएगी रसोई गैस की पूरी व्यवस्था | 5 Points में समझिए पूरी कहानी       ईरान ने अमेरिका को दिया अरबों का 'तोहफा'! क्या ये Strait of Hormuz है? ट्रम्प के दावे से ग्लोबल मार्केट हिला       क्या आप घर किराए पर ले रहे हैं? किराएदार और मकान मालिक दोनों जान लें पहले ये ज़रूरी नियम       सिर्फ 43 किमी फेंसिंग, 1600 किमी बॉर्डर पर खतरा, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर घुसपैठ, ड्रोन और उग्रवाद का कनेक्शन!       58 महिलाएं, काला खेल, हिडेन कैमरा और फिर समाधान के बहाने... नासिक का ढोंगी ज्योतिषी और उसका 'डार्क' फार्महाउस      

ब्रह्मोस बनेगा ब्रह्मांड का ब्रह्मास्त्र, थर्रा जाएगा चीन-पाकिस्तान, जानिए भारत कैसे कर रहा इसका अपग्रेडेशन | 5 POINTS

BrahMos Supersonic Cruise Missile: भारत ब्रह्मोस मिसाइल का दायरा और क्षमता बढ़ाने के लिए नए वर्ज़न पर तेज़ी से काम कर रहा है, जिसमें 800 किमी रेंज, पनडुब्बी और फाइटर जेट से लॉन्च होने वाले वेरिएंट शामिल हैं. हाइपरसोनिक और हल्के ब्रह्मोस वर्ज़न भी डेवलप हो रहे हैं, जिससे इसकी मारक क्षमता और लचीलापन और बढ़ेगा.

BrahMos Supersonic Cruise Missile: भारत के ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल की ताकत पाकिस्तान ने 'ऑपरेशन सिंदूर' में देखी है. यही कारण है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने खुद खुलासा किया है कि भारत ने हाल ही में किए गए सैन्य अभियान 'ऑपरेशन सिंदूर' में ब्रह्मोस मिसाइल का इस्तेमाल किया था. 

ब्रह्मोस से पाकिस्तान को हिलाने के बाद भारत से ब्रह्मांड में सबसे शक्तिशाली बनाने की कोशिश में लगा है. ब्रह्मोस एक सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है जो ध्वनि की गति से तीन गुना अधिक गति से उड़ती है और 400 किलोमीटर दूर स्थित लक्ष्य पर प्रहार कर सकती है. 

भारतीय सेना की ब्रह्मोस लॉन्च यूनिट भी हाई अलर्ट पर थीं और मिसाइल से लैस भारतीय नौसेना के युद्धपोत भी पूरे तनाव के दौरान कार्रवाई के लिए तैयार थे. यह पहली बार नहीं था जब ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में प्रवेश किया था - 2022 में आकस्मिक फायरिंग से पहले ही इसकी पहुंच और क्षमता का मैसेज पाकिस्तान को मिल चुका था.

ब्रह्मोस बनेगा ब्रह्मांड का ब्रह्मास्त्र

अब भारत ब्रह्मोस को ब्रह्मांड का ब्रह्मास्त्र बनाने की तैयारी में लगा है, जिसे लेकर काम चल रहा है. इन 5 Points में समझिए कैसे  ब्रह्मोस की बढ़ेगी ताकत: 

1. 800 किलोमीटर तक मार करने वाली ब्रह्मोस मिसाइल का निर्माण किया जा रहा है, जिससे इसकी पहुंच और ताकत दोनों बढ़ेंगी.

2. पनडुब्बी से दागी जाने वाली ब्रह्मोस मिसाइल का फिर से परीक्षण किया जाएगा और इसे भारत की पी75आई पनडुब्बी परियोजना में शामिल किया जाएगा.

3. राफेल और अन्य फाइटर जेट्स के लिए हल्की और छोटी ब्रह्मोस मिसाइल पर काम चल रहा है, ताकि यह अधिक विमानों में फिट हो सके.

4. हाइपरसोनिक ब्रह्मोस मिसाइल भी विकास के चरण में है, जो बेहद तेज़ होगी और दुश्मन की पकड़ से बाहर रहेगी.

5. भारत ने ब्रह्मोस मिसाइलें फिलीपींस को सौंप दी हैं और वियतनाम सहित कई दक्षिण-पूर्व एशियाई व मध्य-पूर्वी देश भी इस मिसाइल प्रणाली को खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं.

ये भी देखिए: शेयर बाजार में 'पंप-एंड-डंप' स्कीम क्या है, जिसके चलते एक्टर अरशद वारसी पर SEBI ने लगाया बैन? जानिए इससे कैसे रहें सुरक्षित