BREAKING:
दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान       सरकार गई, अब TMC पार्टी बचाने में लगी Mamata Banerjee! 'दिल्ली चलो आंदोलन' कितना होगा सफल?       9,49,50,50,00,00,000 रुपये के मालिक हैं Elon Musk, जानिए इतने पैसे में क्या-क्या खरीद सकते हैं       शरीर में आयरन की है कमी? आज से खाएं ये 6 सुपरफूड्स, जो बना देंगे आपको Iron Man       'क्वाइट क्रैकिंग' क्या है, आजकल इतने सारे माता-पिता क्यों परेशान और दबाव में महसूस कर रहे हैं?       'हम सिर्फ पड़ोसी नहीं, एक ही नदियों के बच्चे हैं', भारत दौरे पर नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खानाल ने क्यों कही ये बात?       13 साल की उम्र में भी IPL नीलमी से क्यों खुश नहीं हैं Vaibhav Sooryavanshi? कर दिया बड़ा खुलासा      

ब्रह्मोस से तीन गुना घातक! कितना खतरनाक है भारत का हाइपरसोनिक मिसाइल ET-LDHCM, जिससे पाकिस्तान से लेकर चीन की उड़ी निंद?

India Hypersonic Missile ET-LDHCM: भारत अपनी मिसाइल तकनीक को अगले स्तर पर ले जाने की तैयारी में है. DRDO द्वारा विकसित की जा रही नई क्रूज़ मिसाइल ET-LDHCM (Extended Trajectory Long Duration Hypersonic Cruise Missile) ब्रह्मोस से भी कई गुना घातक होगी. इसकी रफ्तार Mach-8 (11,000 किमी/घंटा) है, जबकि रेंज 1,500 किमी होगी। यह जमीन, हवा और समुद्र से दागी जा सकेगी.

India Hypersonic Missile ET-LDHCM: भारत की सैन्य ताकत में एक और बड़ा धमाका होने जा रहा है. दुनिया में जहां एक तरफ इज़रायल-ईरान के बीच जंग का माहौल गरम है, तो दूसरी तरफ पाकिस्तान-तुर्की की नजदीकियां भारत के लिए चिंता का विषय बन रही हैं.

ऐसे में भारत भी अब अपनी रक्षा ताकत को नए स्तर पर ले जाने की तैयारी में है. इस मिशन का नाम है – 'Project Vishnu', जिसके तहत भारत एक ऐसी मिसाइल बना रहा है जो अब तक की सभी मिसाइलों से तेज़, घातक और अचूक होगी.

कितना खतरनाक है ये मिसाइल?

DRDO (Defence Research and Development Organisation) ने इस मिसाइल का नाम दिया है – ET-LDHCM (Extended Trajectory Long Duration Hypersonic Cruise Missile)। ये पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से तैयार हो रही है. इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसकी रफ्तार और रेंज, जो आज तक की भारत की सबसे तेज़ ब्रह्मोस मिसाइल को भी पीछे छोड़ देगी.

कैसे अलग है ये ब्रह्मोस से?

रफ्तार:

ब्रह्मोस मिसाइल की स्पीड है Mach-3 (करीब 3,675 किमी/घंटा). लेकिन Project Vishnu की ET-LDHCM उड़ती है Mach-8 (11,000 किमी/घंटा) की रफ्तार से. मतलब दुश्मन को संभलने तक का वक्त भी नहीं मिलेगा!

रेंज (दूरी):

ब्रह्मोस की अधिकतम रेंज 450 किमी है, जबकि ET-LDHCM की रेंज 1,500 किमी है. यानी तीन गुना ज्यादा ताकतवर!

वॉरहेड कैपेसिटी:

इसमें 1000 से 2000 किलो तक का खतरनाक वॉरहेड ले जाने की ताकत होगी – चाहे वो परमाणु हो या पारंपरिक.

इतनी तेजी कैसे?

ET-LDHCM में Scramjet Engine लगा है जो हवा से ऑक्सीजन खींच कर जलता है. इससे ये मिसाइल बेहद ऊंची रफ्तार पकड़ लेती है. इतना ही नहीं, ये मिसाइल दुश्मन के राडार को चकमा देने के लिए बेहद कम ऊंचाई पर उड़ सकती है – मतलब दुश्मन की आंखों से भी बच निकलती है.

जमीन, हवा और पीन - कहीं से भी हमला

इस मिसाइल की सबसे खतरनाक बात ये है कि इसे जमीन, हवा और समंदर – कहीं से भी छोड़ा जा सकता है. चाहे जहाज हो, लड़ाकू विमान हो या मोबाइल लॉन्चर – हर जगह से दागी जा सकती है. यानी दुश्मन को ये पता ही नहीं चलेगा कि हमला कहां से हुआ!

2000°C पर भी परफॉर्म करेगी

ET-LDHCM इतनी मजबूत है कि ये 2000 डिग्री सेल्सियस तक की गर्मी में भी बिना गड़बड़ के काम कर सकती है. इतनी क्षमता अब तक सिर्फ रूस, अमेरिका और चीन के पास थी. इस टेस्ट के बाद भारत इस एलिट क्लब में शामिल हो जाएगा.

क्यों है ये दुश्मनों के लिए डरावनी खबर?

  • ये मिसाइल दुश्मन के अड्डों पर अचानक हमला कर सकती है.
  • इसके वार से बचना लगभग नामुमकिन है.
  • रडार इसे पकड़ नहीं पाएंगे.
  • जमीन, पानी, हवा – हर जगह से वार कर सकती है.
  • परमाणु हमले की ताकत भी रखती है.

तो साफ है – भारत की नई मिसाइल 'ET-LDHCM' सिर्फ हथियार नहीं, बल्कि दुश्मनों के लिए खौफ का नाम बन चुकी है.

ये भी देखिए: हवाई अड्डों के आसपास घर बनाने से पहले जान लें ये नया नियम, एयर इंडिया हादसे के बाद सरकार सख्त