BREAKING:
अभी खत्म नहीं होगी ईरान जंग, अगले 2-3 हफ्ते करेंगे जोरदार हमले... ट्रंप ने अपने संबोधन में क्या क्या कहा? | 10 POINTS       All is well! भारत में फिर से नहीं लगेगा लॉकडाउन, LPG संकट के बीच मंत्री हरदीप पुरी ने बताया पूरा सच       US-इज़राइल-ईरान तनाव के बीच सरकार ने ₹10 प्रति लीटर घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानिए कितना सस्ता होगा ₹10 प्रति लीटर       AI के दम पर आगे बढ़ेगा Microsoft, HR से लेकर वर्क कल्चर तक बदलाव, क्या है कंपनी की मास्टर प्लान?       ईरान की दरियादिली! इन दोस्त देशों के जहाजों को Strait of Hormuz मिली एंट्री, क्या भारत भी है इसमें शामिल?       LPG खत्म, अब 3 महीने में लेना होगा PNG कनेक्शन! भारत में बदल जाएगी रसोई गैस की पूरी व्यवस्था | 5 Points में समझिए पूरी कहानी       ईरान ने अमेरिका को दिया अरबों का 'तोहफा'! क्या ये Strait of Hormuz है? ट्रम्प के दावे से ग्लोबल मार्केट हिला       क्या आप घर किराए पर ले रहे हैं? किराएदार और मकान मालिक दोनों जान लें पहले ये ज़रूरी नियम       सिर्फ 43 किमी फेंसिंग, 1600 किमी बॉर्डर पर खतरा, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर घुसपैठ, ड्रोन और उग्रवाद का कनेक्शन!       58 महिलाएं, काला खेल, हिडेन कैमरा और फिर समाधान के बहाने... नासिक का ढोंगी ज्योतिषी और उसका 'डार्क' फार्महाउस      

Gold-Silver Rate: सोने का गिरा भाव तो चांदी ने दिखाया रौब, जानिए अपने शहर में आज का रेट

शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में फिर गिरावट दर्ज की गई, दिल्ली में सोना ₹97,550 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता और चेन्नई में भी सोने के दाम में हल्की गिरावट देखी गई, वहीं चांदी ₹112,600 प्रति किलो पर पहुंच गई.

Gold-Silver Rate: सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों और खरीदारों के बीच हलचल बढ़ गई है. गुरुवार को कीमतों में गिरावट के बाद शुक्रवार को भी यह ट्रेंड जारी रहा. 

इंडिया बुलियन एसोसिएशन के अनुसार, 10 ग्राम सोने की कीमत शुक्रवार को ₹97,890 रही, जबकि गुरुवार को यह ₹98,210 प्रति 10 ग्राम थी. यानी 320 रुपये की गिरावट देखने को मिली.

पिछले 6 महीनों में सोने का सबसे ऊंचा स्तर 15 जून को ₹1,00,470 रहा, जबकि 28 जून को यह ₹95,780 तक गिर गया था. हाल ही में 7 जुलाई को कीमतें ₹97,580 तक पहुंची थीं, जब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने नए टैरिफ्स का ऐलान किया था और वैश्विक बाजार में 'सेफ हेवन' डिमांड बढ़ी थी. इसके बाद 9 जुलाई को ये भाव ₹96,790 तक गिर गया था.

शहरों में सोने की ताज़ा कीमतें (प्रति 10 ग्राम):

  • दिल्ली: ₹97,550 (गुरुवार को ₹97,860)
  • मुंबई: ₹97,770 (गुरुवार को ₹98,030)
  • बेंगलुरु: ₹97,790
  • कोलकाता: ₹97,590
  • चेन्नई (सबसे महंगा): ₹98,000

अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल:

अमेरिका में सोना शुक्रवार को $3,344.80 प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था. भारत के मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में 5 अगस्त के फ्यूचर्स ₹97,480 पर 0.01% की मामूली बढ़त के साथ ट्रेड हो रहे थे.

चांदी की कीमत में उछाल

जहां सोना नीचे आया, वहीं चांदी में थोड़ी तेजी देखने को मिली. शुक्रवार को चांदी की कीमत ₹1,12,600 प्रति किलो रही, जबकि गुरुवार को ये ₹1,11,840 प्रति किलो थी. यानी करीब 760 रुपये का उछाल देखने को मिला.

MCX पर 5 सितंबर के लिए चांदी फ्यूचर्स ₹1,12,408 प्रति किलो पर 0.07% की बढ़त के साथ ट्रेड हो रहे थे.

अमेरिका में चांदी $38.45 प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी.

सोमवार को MCX सिल्वर फ्यूचर्स ने ₹1,14,875 का रिकॉर्ड हाई छुआ था.

वहीं, दिसंबर फ्यूचर्स ₹1,16,566 तक पहुंच चुके हैं.

क्या है गिरावट की वजह?

विशेषज्ञों के मुताबिक, वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता, अमेरिकी डॉलर की मजबूती और अंतरराष्ट्रीय तनावों के कारण निवेशक सतर्क हो गए हैं. साथ ही, भारत में त्योहारी सीजन की शुरुआत से पहले निवेशकों की गतिविधियां भी कीमतों को प्रभावित कर रही हैं.

निवेशकों के लिए सलाह

यदि आप सोने या चांदी में निवेश करने की सोच रहे हैं तो ये समय रणनीतिक रूप से अच्छा हो सकता है, लेकिन फ्यूचर्स और बाजार रुझानों को देखकर ही फैसला लें.

ये भी देखिए: बिहार में 125 यूनिट तक फ्री बिजली, चुनाव से पहले CM नीतीश का मास्टरस्ट्रोक! जानिए कब से होगा लागू