BREAKING:
पश्चिम बंगाल में 252 मदरसों पर ताला, 100 को शो-कॉज नोटिस, सर्वे में आया दिमाग हिलाने वाला खुलासा       दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे से CCTV फुटेज आया सामने, भरभराकर गिरा बहुमंजिला भवन, 6 की मौत       'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE      

Gold-Silver Price Today: सोने की छलांग, चांदी की चाल! खरीदना है तो जान लो आज का भाव

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में कीमतों में और उतार-चढ़ाव हो सकता है, इसलिए निवेश सोच-समझकर करें. ऐसे में भारे सावन में सोना-चांदी की खरीदारी मुश्किल हो गई है.

Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, आज 24 कैरेट सोना 98,243 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि चांदी 112,700 रुपये प्रति किलो पर बिक रही है. 

बाजार विश्लेषकों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उठापटक, डॉलर की कमजोरी और वैश्विक तनाव के चलते इनकी कीमतों में इजाफा हुआ है.

आज के सोने-चांदी के ताज़ा रेट:

  • 24 कैरेट सोना: ₹98,243 / 10 ग्राम
  • 23 कैरेट सोना: ₹97,850 / 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: ₹89,991 / 10 ग्राम
  • 18 कैरेट सोना: ₹73,682 / 10 ग्राम
  • 14 कैरेट सोना: ₹57,472 / 10 ग्राम
  • 999 प्योरिटी चांदी: ₹112,700 / किलो

पिछले दिन की तुलना में बदलाव

शुक्रवार को 24 कैरेट सोना 100 रुपये चढ़कर ₹98,770/10 ग्राम हो गया था, जबकि 99.5% शुद्धता वाला सोना ₹98,300/10 ग्राम रहा. चांदी शुक्रवार को भी ₹1,10,500/किलो पर स्थिर रही थी.

क्यों बढ़े दाम?

विशेषज्ञों का कहना है कि:

  • डॉलर इंडेक्स में कमजोरी
  • रूस पर यूरोपीय संघ के नए प्रतिबंध
  • निवेशकों का रुझान सेफ हेवन्स यानी सुरक्षित संपत्तियों की ओर
  • अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों को लेकर अनिश्चितता

इन सभी कारणों से सर्राफा बाजार में तेजी दर्ज की गई है.

वायदा बाजार में भी तेजी:

  • MCX पर अगस्त डिलीवरी वाला सोना ₹397 चढ़कर ₹97,870/10 ग्राम हो गया.
  • सितंबर डिलीवरी वाली चांदी ₹911 बढ़कर ₹1,13,245/किलो पर पहुंच गई.

ग्लोबल मार्केट का हाल

  • स्पॉट गोल्ड: $3,351.53/ounce (0.37% की बढ़त)
  • स्पॉट सिल्वर: $38.38/ounce (0.64% की बढ़त)

अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो ये कीमतें आपके लिए अहम हैं. विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले दिनों में वैश्विक हालात के चलते इसमें और उछाल आ सकता है. निवेश करने से पहले मार्केट की चाल को जरूर समझें.

ये भी देखिए: अब गया को गुरुग्राम और पटना को पुणे बनाना... मोतीहारी में गरजें PM Modi- राजद और कांग्रेस ने सिर्फ लोगों को लूटा