BREAKING:
'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान      

सदर अस्पताल बना जिस्मफरोशी का अड्डा! कटिहार में ऐसे पकड़ी गई दो महिलाएं, पुलिस ने खोला राज़ तो उड़े होश

Bihar: देर रात अस्पताल परिसर में दो संदिग्ध महिलाओं को सुरक्षा गार्डों ने पकड़ा. पूछताछ में महिलाओं ने कबूल किया कि वे कटिहार के विभिन्न इलाकों में देह व्यापार का काम करती हैं और ग्राहकों की तलाश में अस्पताल जैसे सार्वजनिक स्थलों पर आती हैं.

Bihar: कटिहार का सदर अस्पताल... जहां आमतौर पर दर्द, बीमारी और जिंदगी बचाने की जद्दोजहद देखी जाती है. मगर उस रात कुछ अलग था. अस्पताल की वीरान गलियों में दो साए धीरे-धीरे घूम रहे थे. गार्ड्स को शक हुआ – ये मरीज नहीं, न तीमारदार. आखिर ये कौन हैं?

महिला गार्डों ने रास्ता रोका... सवाल पूछे.. चेहरों पर घबराहट तैर गई। जुबान पर सच्चाई फिसल पड़ी – 'हम देह व्यापार करती हैं… ग्राहक ढूंढ़ने आई थीं.'

अस्पताल परिसर से ग्राहकों को ढूंढने का काम

कटिहार शहर के सालमारी और बारसोई की ये महिलाएं रात के अंधेरे में अपनी सेवा की होम डिलीवरी देने निकलती थीं. हर ग्राहक से 400-500 रुपये लेती थीं, दिन का कमाई का टारगेट 2000 रुपये... अस्पताल परिसर और भीड़भाड़ वाली जगहों पर ग्राहक तलाशना इनका फिक्स प्लान था.

लेकिन इस बार किस्मत ने धोखा दे दिया.रंगे हाथ पकड़ी गईं. सिक्योरिटी इंचार्ज नवीन कुमार सिंह के हवाले से पुलिस तक मामला पहुंचा. अब पुलिस ये पता लगाने में जुटी है कि क्या ये सिर्फ दो महिलाएं थीं या कोई बड़ा गिरोह इस अस्पताल को अपना धंधा बनाने की फिराक में है? 

रैकेट गैंग का पर्दाफाश करने में लगी पुलिस

दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है, जो अब इस मामले की परतें खोलने में जुट गई है.

कटिहार के लोग दंग हैं. जो जगह इलाज का मंदिर होनी चाहिए थी, वहां हुस्न का बाजार सज रहा था. सवाल यही है – क्या ऐसे गोरखधंधे शहर के और भी हिस्सों में फैल रहे हैं?

इस शर्मनाक सच्चाई ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है.पुलिस जांच कर रही है कि इस रैकेट के पीछे कौन बड़ा गिरोह सक्रिय है और कितने मासूम इस जाल में फंसे हैं. 

ये भी देखिए: अब 15 दिन में मिलेगा Voter ID Card, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, जानिए नया सिस्टम पूरी डिटेल में

Tags: