BREAKING:
अभी खत्म नहीं होगी ईरान जंग, अगले 2-3 हफ्ते करेंगे जोरदार हमले... ट्रंप ने अपने संबोधन में क्या क्या कहा? | 10 POINTS       All is well! भारत में फिर से नहीं लगेगा लॉकडाउन, LPG संकट के बीच मंत्री हरदीप पुरी ने बताया पूरा सच       US-इज़राइल-ईरान तनाव के बीच सरकार ने ₹10 प्रति लीटर घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानिए कितना सस्ता होगा ₹10 प्रति लीटर       AI के दम पर आगे बढ़ेगा Microsoft, HR से लेकर वर्क कल्चर तक बदलाव, क्या है कंपनी की मास्टर प्लान?       ईरान की दरियादिली! इन दोस्त देशों के जहाजों को Strait of Hormuz मिली एंट्री, क्या भारत भी है इसमें शामिल?       LPG खत्म, अब 3 महीने में लेना होगा PNG कनेक्शन! भारत में बदल जाएगी रसोई गैस की पूरी व्यवस्था | 5 Points में समझिए पूरी कहानी       ईरान ने अमेरिका को दिया अरबों का 'तोहफा'! क्या ये Strait of Hormuz है? ट्रम्प के दावे से ग्लोबल मार्केट हिला       क्या आप घर किराए पर ले रहे हैं? किराएदार और मकान मालिक दोनों जान लें पहले ये ज़रूरी नियम       सिर्फ 43 किमी फेंसिंग, 1600 किमी बॉर्डर पर खतरा, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर घुसपैठ, ड्रोन और उग्रवाद का कनेक्शन!       58 महिलाएं, काला खेल, हिडेन कैमरा और फिर समाधान के बहाने... नासिक का ढोंगी ज्योतिषी और उसका 'डार्क' फार्महाउस      

आ गया प्लेन के अंदर का VIDEO, देखिए क्रैश होने से पहले क्या थे यात्रियों के हालात

अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरने वाला एयर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान आज दोपहर उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान संख्या AI171, जिसमें 242 यात्री सवार थे, एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद-लंदन एयर इंडिया का विमान उड़ान उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इसमें 242 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे, जिनमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश नागरिक, 7 पुर्तगाली नागरिक और 1 कनाडाई नागरिक शामिल थे. बचाव कार्य अभी जारी है. इस बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे यात्री ने प्लेन क्रैश होने के चंद सेकेंड पहले बनाना शुरू किया, जिसमें इस दुर्घटना की पूरी तस्वीर कैद हो गई.

यह दुर्घटना दोपहर 1 से 2 बजे के बीच घटी और उड़ान भरने के तुरंत बाद ही विमान ने कथित तौर पर ऊंचाई खो दी. जानकारी के अनुसार, विमान लगभग 825 फीट की ऊंचाई पर पहुंचा था, जब वह अचानक नीचे उतरा.

यात्रियों में विदेशी नागरिक भी शामिल

अहमदाबाद से 1338 बजे रवाना हुई इस उड़ान में बोइंग 787-8 विमान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे. इनमें से 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, 1 कनाडाई नागरिक और 7 पुर्तगाली नागरिक हैं. एयर इंडिया ने अधिक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए एक हॉटलाइन नंबर 1800 5691 444 स्थापित किया है.

राहत कार्यों में तेजी

कई घायल यात्रियों को पहले ही नजदीकी अस्पतालों में ले जाया जा चुका है. दुर्घटना स्थल पर चिकित्सा और अग्निशमन बचाव दल काम कर रहा है. अधिकारियों ने आपातकालीन सेवाओं में कोई अवरोध न आए इसके लिए हवाई अड्डे और आसपास के दुर्घटना क्षेत्र तक पहुंचने वाले सभी मार्गों की घेराबंदी कर दी है. घटनास्थल के आसपास भीड़भाड़ को नियंत्रित करने के लिए यातायात को डायवर्ट किया गया है.

ये भी देखिए: अभी तो उड़ान भरा ही था! देखते-देखते बना आग का गोला, अहमदाबाद में प्लेन क्रैश का रोंगटे खड़े कर देने वाले 5 VIDEO