BREAKING:
'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान      

Jammu & Kashmir: कठुआ में बड़ा आतंकी हमला, सेना के 4 जवान शहीद और 5 घायल

Jammu & Kashmir: जम्मू कश्मीर में से एक बुरी खबर सामने आ रही है. अचानक सेना के वाहन पर आंतकी हमले में सेना के 4 जवान के शहीद होने की खबर सामने आ रही है. वहीं 5 घायल हो गए हैं, जिनमें 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है.

Jammu & Kashmir: जम्मू कश्मीर में आतंकियों ने एक बार फिर बड़े हमले को अंजाम दिया है. घात लगाए बैठे आतंकियों सेना के वाहन पर  अचानक हमला कर दिया. इस हमले में सेना के 4 जवान शहीद हो गए हैं. हमले में 5 जवान के घायल होने की खबर भी सामने आ  रही है, जिनमें 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है.  हमले के बाद भारतीय सेना के जवानों और आतंकियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई, जिसमें जवानों को जान गंवानी पड़ी है. सुरक्षाबलों ने इस पूरे इलाके को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन जारी है.

सेना के अधिकारी ने बताया कि यह घटना कठुआ शहर से 150 किलोमीटर दूर लोहई मल्हार स्थित बदनोता गांव में हुई, जब सेना के कुछ वाहन इलाके में नियमित गश्त पर थे. मिली जानकारी के मुताबिक, शुरुआती हमले के बाद आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड फेंका और फिर गोलीबारी की. इसके बाद सेना की ओर से भी जवाबी कारवाई की गई, लेकिन इसके बाद आतंकवादी पास के जंगल में भाग गए.

बता दें कि दो दिनों में जम्मू कश्मीर के कुलगाम में दो जगह चली मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 6 आतंकवादियों को ढेर कर दिया था. मारे गए आतंकियों के ठिकाने से जुड़ा एक वीडियो सामने आया था, जिसमें दिख रहा था कि आंतंकियों ने घर की अलमारी के पीछे एक खुफिया कमरा बना रख था, जहां सेना की तलाश तेज होने पर छिपा जा सकता था. हाल के दिनों में सिर्फ़ कुलनाम में हिज़्बुल के 6 आतंकी मारे गये हैं. साथ में 2 जवान भी शहीद हुए हैं. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों पर भी उन्हें मदद करने के आरोप लगे थे, जिसकी जांच अभी जारी है. 

ये भी देखिए: