BREAKING:
पश्चिम बंगाल में 252 मदरसों पर ताला, 100 को शो-कॉज नोटिस, सर्वे में आया दिमाग हिलाने वाला खुलासा       दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे से CCTV फुटेज आया सामने, भरभराकर गिरा बहुमंजिला भवन, 6 की मौत       'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE      

Fake Video: अमित शाह के भाषण से हुआ छेड़छाड़, एक्शन में आई दिल्ली पुलिस, मामला किया दर्ज

अमित शाह के भाषण का फेक वीडियो को लेकर दिल्ली पुलिस को शिकायत मिली थी जिसके आधार पर केस दर्ज किया गया है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के एक वीडियो से छेड़छाड़ कर उसे फेक वीडियो बनाया गया, जिसके सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद काफी विवाद भी हो रहा है. वीडियो में अमित शाह कथित तौर पर कहते नदर आ रहे हैं कि, 'भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी तो गैर-संवैधानिक एससी, एसटी और ओबीसी के रिजर्वेशन को हम समाप्त कर देंगे.' इस वीडियो की शिकायत दिल्ली पुलिस से की गई, जिसके बाद पुलिस भी एक्शन में आ गई है. दिल्ली पुलिस ने मामले में 153/153A/465/469/171G IPC और 66C IT एक्ट के तहत केस दर्ज किया है. 

आपको बता दें कि अमित शाह ने शुक्रवार को गांधीनगर लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र भरा था. नामांकन भरने के बाद मीडिया से एक खास बातचीत में उन्होंने कहा था कि, 'विपक्ष के आरोप निराधार हैं, हम आरक्षण से छेड़छाड़ नहीं होने देंगे. बहुमत का दुरुपयोग करने की परंपरा किसी पार्टी की रही है, तो वो केवल कांग्रेस की रही है. इंदिरा गांधी ने बहुमत का दुरुपयोग इमरजेंसी लगाने में किया था, लोकतंत्र का गला घोंटने के लिए किया था.'

कांग्रेस बार-बार भाजपा पर संविधान बदलने का आरोप लगा रही है. इस वीडियो को कई कांग्रेस के नेताओं ने भी शेयर किया है. इस वीडियो के जरिए विपक्ष लगातार बीजेपी और अमित शाह पर आरोप लगा रही है.