BREAKING:
'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान      

Earthquake: Jammu & Kashmir के Baramulla में हिली धरती, 4.1 तीव्रता से लगे भूकंप के झटके

Earthquake Today: जम्मू-कश्मीर के बारामुला में भूकंप दोपहर करीब 12:26 बजे महसूस की गई है. इसका केंद्र शितलू से 3 किमी दूर बताया जा रहा है. खबर ये भी आ रही है इसके झटके पाकिस्तान के कुछ इलाकों में भी महसूस किए गए हैं. हालांकि, इससे दोनों ही ओर जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है.

Earthquake Today: जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) में एक बार फिर से धरती हिल गई है. शुक्रवार दोपहर को अचानक भूकंप के झटकों ने सभी को दहला कर रख दिया है. ये भूकंप बारामुला जिले में आया है, जिसे रिक्टर स्केल पर 4.1 मैग्नीट्यूड का आंका गया है. इसकी जानकरी नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने अपने सोशल मीडिया साइट एक्स पर दी है. 

दोपहर 12.26 बजे महसूस हुए भूकंप के झटकें

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में दोपहर 12.26 बजे बारामुलू से उत्तर-पूर्व में भूकंप आया है, जिसका केंद्र जमीन से महज 10 किलोमीटर गहराई पर था. हालांकि इसकी बहुत ज्यादा तीव्रता नहीं थी. जिस कारण से से जान-माल के नुकसान की अब तक कोई खबर नहीं मिली है, लेकिन झटकों के कारण घर हिलने की वजह से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया है. इस दौरान सभी लोग अपने-अपने घरों से बाहर घूमते दिख रहे हैं. ताकि वो सुरक्षित रह सके. 

फिलीपींस में भी आया भुकंप

इसके अलावा आज, फिलीपींस में भी 3.4 तीव्रता का भूकंप आया. इसका केंद्र फिलीपींस के नागा में रहा. ये भूकंप रात को साढ़े 12 बजे आया. ये भुकंप तब आया जब लोग रात के समय सो रहे थे. झटकों के साथ लोगों की घबराहट के साथ नींद खुली और अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए और सुरक्षित स्थानों पर चले गए. 

भुकंप आने पर क्या करें?

भूकंप जैसे ही महसूस हो तो घर के अंदर मौजूद मजबूत फर्नीचर, टेबल के नीचे बैठ जाएं और सिर पर हाथों को रख लें. अगर आप ऊंची इमारत में हैं तो केवल सीढ़ी का प्रयोग करें, क्योंकि लिफ्ट का तार टूट सकता है. घर से बाहर किसी बिजली के खंभे, पेड़, तार, फ्लाईओवर, पुल व भारी वाहन के करीब ना खड़े हों. ड्राइविंग कर रहे हैं तो गाड़ी को रोककर उसी में बैठे रहें. इसके अलावा घर में सभी बिजली स्विच, गैस कनेक्‍शन को बंद कर दें. 

ये भी देखिए: Baba Vanga: बाबा वंगा की 2025 की भविष्यवाणी आपके रोंगटे कर देगी खड़े, 90 फीसदी भविष्यवाणी अब तक हो चुकी है सच