BREAKING:
अभी खत्म नहीं होगी ईरान जंग, अगले 2-3 हफ्ते करेंगे जोरदार हमले... ट्रंप ने अपने संबोधन में क्या क्या कहा? | 10 POINTS       All is well! भारत में फिर से नहीं लगेगा लॉकडाउन, LPG संकट के बीच मंत्री हरदीप पुरी ने बताया पूरा सच       US-इज़राइल-ईरान तनाव के बीच सरकार ने ₹10 प्रति लीटर घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानिए कितना सस्ता होगा ₹10 प्रति लीटर       AI के दम पर आगे बढ़ेगा Microsoft, HR से लेकर वर्क कल्चर तक बदलाव, क्या है कंपनी की मास्टर प्लान?       ईरान की दरियादिली! इन दोस्त देशों के जहाजों को Strait of Hormuz मिली एंट्री, क्या भारत भी है इसमें शामिल?       LPG खत्म, अब 3 महीने में लेना होगा PNG कनेक्शन! भारत में बदल जाएगी रसोई गैस की पूरी व्यवस्था | 5 Points में समझिए पूरी कहानी       ईरान ने अमेरिका को दिया अरबों का 'तोहफा'! क्या ये Strait of Hormuz है? ट्रम्प के दावे से ग्लोबल मार्केट हिला       क्या आप घर किराए पर ले रहे हैं? किराएदार और मकान मालिक दोनों जान लें पहले ये ज़रूरी नियम       सिर्फ 43 किमी फेंसिंग, 1600 किमी बॉर्डर पर खतरा, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर घुसपैठ, ड्रोन और उग्रवाद का कनेक्शन!       58 महिलाएं, काला खेल, हिडेन कैमरा और फिर समाधान के बहाने... नासिक का ढोंगी ज्योतिषी और उसका 'डार्क' फार्महाउस      

पश्चिम बंगाल में एक और खूनी संहार, BJP कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, हाल में ही BJP में हुए थे शामिल

पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में बीजेपी कार्यकर्ता हफीजुल शेख की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बताया ये भी गया है कि पहले उसे गोली मारी और फिर चाकू से घोंपकर हत्या की गई.

पश्चिम बंगाल (West Bengal) में खूनी संहार थमने का नाम नहीं ले रहा है. मतदान खत्म होने के बाद एक बड़ी घटना को अंजाम दिया गया. नदिया जिले में बीजेपी कार्यकर्ता हफीजुल शेख की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बदमाशों ने दो गोलियों में ही हफीजुल को मौत की नींद सुला दी. हत्या को लेकर बीजेपी की तरफ से विपक्षियों दलों पर इस घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया गया है. 

बता दें कि लोकसभा चुनाव के ठीक पहले हफीजुल के नेतृत्व में काफी अल्पसंख्यकों ने बीजेपी की सदस्यता ली थी, जिसके बाद उस इलाके में पार्टी की लोकप्रियता काफी बढ़ गई थी. इसे देखते हुए कहा जा रहा है कि, यही कारण है कि हफीजुल की निर्मम हत्या कर दी गई. 

वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी और पीड़ित दोनों का आपराधिक रिकॉर्ड है. मुख्य आरोपी की पहचान हो गई है, लेकिन उसे अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है. बताया ये भी गया है कि पहले उसे गोली मारी और फिर चाकू से घोंपकर हत्या कर दी गई. फिलहाल पुलिस मामले में अब हमलावरों की पहचान करने में जुट गई है.

ये भी देखिए: Exit Poll 2024 Bihar: बिहार में NDA जीत रही है कितनी सीटें? तेजस्वी यादव के दावे कितने कारगर