BREAKING:
अभी खत्म नहीं होगी ईरान जंग, अगले 2-3 हफ्ते करेंगे जोरदार हमले... ट्रंप ने अपने संबोधन में क्या क्या कहा? | 10 POINTS       All is well! भारत में फिर से नहीं लगेगा लॉकडाउन, LPG संकट के बीच मंत्री हरदीप पुरी ने बताया पूरा सच       US-इज़राइल-ईरान तनाव के बीच सरकार ने ₹10 प्रति लीटर घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानिए कितना सस्ता होगा ₹10 प्रति लीटर       AI के दम पर आगे बढ़ेगा Microsoft, HR से लेकर वर्क कल्चर तक बदलाव, क्या है कंपनी की मास्टर प्लान?       ईरान की दरियादिली! इन दोस्त देशों के जहाजों को Strait of Hormuz मिली एंट्री, क्या भारत भी है इसमें शामिल?       LPG खत्म, अब 3 महीने में लेना होगा PNG कनेक्शन! भारत में बदल जाएगी रसोई गैस की पूरी व्यवस्था | 5 Points में समझिए पूरी कहानी       ईरान ने अमेरिका को दिया अरबों का 'तोहफा'! क्या ये Strait of Hormuz है? ट्रम्प के दावे से ग्लोबल मार्केट हिला       क्या आप घर किराए पर ले रहे हैं? किराएदार और मकान मालिक दोनों जान लें पहले ये ज़रूरी नियम       सिर्फ 43 किमी फेंसिंग, 1600 किमी बॉर्डर पर खतरा, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर घुसपैठ, ड्रोन और उग्रवाद का कनेक्शन!       58 महिलाएं, काला खेल, हिडेन कैमरा और फिर समाधान के बहाने... नासिक का ढोंगी ज्योतिषी और उसका 'डार्क' फार्महाउस      

अगर बैंक ही हो जाए बैंकरप्ट, तो कितना मिलेगा आपको पैसा? जानिए क्या कहता है RBI का नियम-कानून

RBI की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक देश के 97.6% बैंक खाते बीमित हैं, यानी बैंक डूबने पर भी ज्यादातर खाताधारकों का पैसा सुरक्षित है. हालांकि एक बैंक में केवल 5 लाख रुपये तक ही बीमा मिलता है, इससे ज्यादा रकम जोखिम में रह सकती है. बड़ी जमा राशि को अलग-अलग बैंकों में बांटना सुरक्षित और समझदारी भरा कदम माना जा रहा है.

RBI Rule: सोचिए, अगर कल सुबह आपको पता चले कि जिस बैंक में आपकी सालों की मेहनत की कमाई जमा है, वह दिवालिया हो गया है, तो आपकी पहली चिंता क्या होगी? जाहिर है - क्या मेरा पैसा सुरक्षित है? इसी सवाल का जवाब भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपनी ताजा रिपोर्ट में दिया है, जो राहत भी देती है और सतर्क भी करती है.

97.6% बैंक खाते बीमित, ज्यादातर खाताधारकों को राहत

RBI की सब्सिडियरी संस्था डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन (DICGC) के मुताबिक मार्च 2025 तक देश के करीब 97.6% बैंक खाते बीमित (Insured) हैं. इसका सीधा मतलब यह है कि अगर कोई बैंक डूब भी जाता है, तो देश के अधिकांश खाताधारकों को उनका पैसा वापस मिलने की गारंटी रहती है. यह बीमा व्यवस्था खासतौर पर छोटे और मिडिल क्लास जमाकर्ताओं के लिए बड़ी राहत है.

5 लाख रुपये तक मिलता है बैंक डिपॉजिट इंश्योरेंस

RBI के मौजूदा नियमों के अनुसार, हर खाताधारक को एक बैंक में अधिकतम 5 लाख रुपये तक का बीमा कवर मिलता है. इसमें केवल सेविंग अकाउंट ही नहीं, बल्कि एफडी, आरडी और करंट अकाउंट भी शामिल होते हैं.

हालांकि यहां एक अहम बात समझना जरूरी है. यह 5 लाख रुपये की सीमा प्रति बैंक होती है, न कि प्रति अकाउंट. अगर आपके एक ही बैंक में कुल 10 लाख रुपये जमा हैं और बैंक दिवालिया हो जाता है, तो आपको केवल 5 लाख रुपये ही मिलेंगे. बाकी रकम बीमा के दायरे में नहीं आती.

अकाउंट ज्यादा सुरक्षित, लेकिन पूरा पैसा नहीं

RBI की रिपोर्ट में एक चौंकाने वाला आंकड़ा भी सामने आया है. भले ही 97.6% खाते बीमित हों, लेकिन अगर कुल जमा राशि की बात करें, तो उसमें से सिर्फ 41.5% पैसा ही पूरी तरह सुरक्षित है.

इसका मतलब साफ है कि छोटे खाताधारकों का पैसा तो लगभग सुरक्षित है, लेकिन जिन लोगों के खातों में बड़ी रकम जमा है, उनका एक बड़ा हिस्सा जोखिम में रह सकता है.

DICGC का फंड मजबूत, संकट से निपटने की पूरी तैयारी

अच्छी खबर यह है कि DICGC का इंश्योरेंस फंड 15.2% बढ़कर 2.29 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. यह फंड किसी भी संभावित बैंकिंग संकट से निपटने के लिए काफी मजबूत माना जा रहा है.

इसके अलावा, RBI ने दिसंबर 2025 से रिस्क बेस्ड डिपॉजिट इंश्योरेंस फ्रेमवर्क को भी मंजूरी दे दी है. इस नए सिस्टम के तहत बैंकों के जोखिम के हिसाब से बीमा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा, जिससे भविष्य में बैंकिंग सिस्टम ज्यादा सुरक्षित बनेगा.

बड़े अमाउंट को एक बैंक में रखना कितना सही?

RBI भले ही जमाकर्ताओं की सुरक्षा के लिए लगातार काम कर रहा हो, लेकिन विशेषज्ञों की मानें तो बड़ी रकम को एक ही बैंक में रखना समझदारी नहीं है. बेहतर यही है कि अपनी जमा राशि को अलग-अलग बैंकों में बांटकर रखें, ताकि हर बैंक में आपको 5 लाख रुपये तक का बीमा लाभ मिल सके.

भरोसा भी जरूरी, समझदारी भी

देश का रिजर्व बैंक आपके पैसों की सुरक्षा के लिए हर समय चौकस है और मौजूदा सिस्टम छोटे जमाकर्ताओं को काफी हद तक सुरक्षित बनाता है. लेकिन अगर आपकी जमा राशि ज्यादा है, तो थोड़ी समझदारी और सही प्लानिंग आपको बड़े नुकसान से बचा सकती है.

याद रखिए कि बैंक पर भरोसा जरूरी है, लेकिन अपने पैसे को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी आपकी भी है.

ये भी देखिए: 

भारत कब तक बन जाएगा हिन्दू राष्ट्र और विश्वगुरु? वृंदावन से RSS चीफ मोहन भागवत ने बता दिया डेडलाइन

Tags: