BREAKING:
अभी खत्म नहीं होगी ईरान जंग, अगले 2-3 हफ्ते करेंगे जोरदार हमले... ट्रंप ने अपने संबोधन में क्या क्या कहा? | 10 POINTS       All is well! भारत में फिर से नहीं लगेगा लॉकडाउन, LPG संकट के बीच मंत्री हरदीप पुरी ने बताया पूरा सच       US-इज़राइल-ईरान तनाव के बीच सरकार ने ₹10 प्रति लीटर घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानिए कितना सस्ता होगा ₹10 प्रति लीटर       AI के दम पर आगे बढ़ेगा Microsoft, HR से लेकर वर्क कल्चर तक बदलाव, क्या है कंपनी की मास्टर प्लान?       ईरान की दरियादिली! इन दोस्त देशों के जहाजों को Strait of Hormuz मिली एंट्री, क्या भारत भी है इसमें शामिल?       LPG खत्म, अब 3 महीने में लेना होगा PNG कनेक्शन! भारत में बदल जाएगी रसोई गैस की पूरी व्यवस्था | 5 Points में समझिए पूरी कहानी       ईरान ने अमेरिका को दिया अरबों का 'तोहफा'! क्या ये Strait of Hormuz है? ट्रम्प के दावे से ग्लोबल मार्केट हिला       क्या आप घर किराए पर ले रहे हैं? किराएदार और मकान मालिक दोनों जान लें पहले ये ज़रूरी नियम       सिर्फ 43 किमी फेंसिंग, 1600 किमी बॉर्डर पर खतरा, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर घुसपैठ, ड्रोन और उग्रवाद का कनेक्शन!       58 महिलाएं, काला खेल, हिडेन कैमरा और फिर समाधान के बहाने... नासिक का ढोंगी ज्योतिषी और उसका 'डार्क' फार्महाउस      

पाकिस्तान की नफीसा के प्यार में कैसे अपने ही देश से गद्दारी कर बैठा तुफैल? यहां पढ़िए हनीट्रैप की पूरी कहानी

उत्तर प्रदेश एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड (UP ATS) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए वाराणसी के नवापुरा इलाके से मोहम्मद तुफैल नामक युवक को गिरफ्तार किया है, जिस पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने, संवेदनशील जानकारियां साझा करने और मुस्लिम युवाओं को भड़काने का आरोप है.

Pakistan Spying Trail: उत्तर प्रदेश एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड (UP ATS) ने वाराणसी के निवासी मोहम्मद तुफैल को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. तुफैल पर आरोप है कि वह पाकिस्तान की महिला एजेंट 'नफीसा' के हनी ट्रैप में फंसकर संवेदनशील भारतीय स्थलों की जानकारी और तस्वीरें साझा कर रहा था. उसने करीब 600 पाकिस्तानी संपर्कों के साथ व्हाट्सएप ग्रुप्स के माध्यम से 'गजवा-ए-हिंद' और शरीयत कानून के समर्थन में उकसाने वाली सामग्री भी साझा की.

यहां पढ़िए कैसे पाक की हो रही जासूसी? 10 PONTS: 

1. उत्तर प्रदेश एटीएस ने वाराणसी के नवापुरा इलाके से मोहम्मद तुफैल को गिरफ्तार किया है. उस पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने और संवेदनशील जानकारियां साझा करने का आरोप है.

2. 500 से ज्यादा मोबाइल नंबर ATS की रडार पर हैं. तुफैल द्वारा बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप्स से पूर्वांचल क्षेत्र के 500 से ज्यादा मोबाइल नंबर जुड़े हुए थे, जिन्हें अब ATS निगरानी में रख रही है.

3. जांच में खुलासा हुआ कि तुफैल पाकिस्तान के व्हाट्सएप ग्रुप्स से जुड़ा था, जहां से उसे फैसलाबाद की 'नफीसा' नाम की महिला से संपर्क करने को कहा गया. धीरे-धीरे वह उसके हनीट्रैप में फंस गया. 

4. तुफैल ने नफीसा को ना केवल संवेदनशील फोटो और जानकारियां भेजीं, बल्कि उसे साड़ी और सूट जैसे तोहफे भी नेपाल और पंजाब के रास्ते से भेजे.

5. ATS यह पता लगाने में जुटी है कि तुफैल नफीसा के कहने पर किन-किन शहरों में गया और किन धार्मिक सम्मेलनों में उसने भाग लिया, जहां मुस्लिम युवाओं की उपस्थिति अधिक थी. 

6. स्थानीय लोगों के अनुसार, तुफैल के घर अक्सर 200-250 लोगों की जमात आती थी. वह उत्तर प्रदेश और पंजाब के कई शहरों में जाकर सक्रिय था.

7. तुफैल ने करीब 20 व्हाट्सएप ग्रुप बनाए थे जिनमें वह मौलाना साद रिज़वी के वीडियो, बाबरी मस्जिद विध्वंस को 'इस्लाम का अपमान' बताने वाली पोस्ट और भड़काऊ कंटेंट शेयर करता था.

8. तुफैल भारत में भी पाकिस्तान की तरह शरीयत कानून को कानूनी और राजनीतिक तरीकों से लागू करने की बात करता था और मुस्लिम युवाओं को इसके लिए प्रेरित करता था.

9. ATS अब तुफैल के बैंक खातों, पाकिस्तान और भारत में उसके संपर्कों और सभी लेन-देन की बारीकी से जांच कर रही है.

10. इससे जुड़ी कड़ी में दिल्ली से हारून नामक युवक को गिरफ्तार किया गया, जो पाकिस्तानी हाई कमीशन के अधिकारी मुज्जमिल का एजेंट था. वह फर्जी आईडी से बैंक खाते खुलवाकर पाकिस्तान से आने वाले पैसे भारत में वितरित करता था.

ये भी देखिए: Drone Didi स्किम क्या है, जिसका PM Modi ने Mann Ki Baat में क्या जिक्र? जानिए कैसै उठाएं इसका लाभ