BREAKING:
अभी खत्म नहीं होगी ईरान जंग, अगले 2-3 हफ्ते करेंगे जोरदार हमले... ट्रंप ने अपने संबोधन में क्या क्या कहा? | 10 POINTS       All is well! भारत में फिर से नहीं लगेगा लॉकडाउन, LPG संकट के बीच मंत्री हरदीप पुरी ने बताया पूरा सच       US-इज़राइल-ईरान तनाव के बीच सरकार ने ₹10 प्रति लीटर घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानिए कितना सस्ता होगा ₹10 प्रति लीटर       AI के दम पर आगे बढ़ेगा Microsoft, HR से लेकर वर्क कल्चर तक बदलाव, क्या है कंपनी की मास्टर प्लान?       ईरान की दरियादिली! इन दोस्त देशों के जहाजों को Strait of Hormuz मिली एंट्री, क्या भारत भी है इसमें शामिल?       LPG खत्म, अब 3 महीने में लेना होगा PNG कनेक्शन! भारत में बदल जाएगी रसोई गैस की पूरी व्यवस्था | 5 Points में समझिए पूरी कहानी       ईरान ने अमेरिका को दिया अरबों का 'तोहफा'! क्या ये Strait of Hormuz है? ट्रम्प के दावे से ग्लोबल मार्केट हिला       क्या आप घर किराए पर ले रहे हैं? किराएदार और मकान मालिक दोनों जान लें पहले ये ज़रूरी नियम       सिर्फ 43 किमी फेंसिंग, 1600 किमी बॉर्डर पर खतरा, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर घुसपैठ, ड्रोन और उग्रवाद का कनेक्शन!       58 महिलाएं, काला खेल, हिडेन कैमरा और फिर समाधान के बहाने... नासिक का ढोंगी ज्योतिषी और उसका 'डार्क' फार्महाउस      

तुर्की की कंपनी Celebi NAS का सुरक्षा क्लीयरेंस रद्द होने से क्या होगा असर? जानिए भारतीय एयरपोर्ट पर क्या थी इसकी भूमिका

Celebi Aviation: भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनज़र तुर्की की ग्राउंड हैंडलिंग कंपनी Celebi NAS Airport Services का सुरक्षा क्लीयरेंस रद्द कर दिया है. यह कार्रवाई तुर्की द्वारा पाकिस्तान के समर्थन के बाद हुई है. शिवसेना और अन्य संगठनों ने इस कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किए थे. Celebi भारत के कई बड़े एयरपोर्ट्स पर ग्राउंड हैंडलिंग और कार्गो ऑपरेशन्स संभालती थी. अब इसकी सेवाएं तत्काल प्रभाव से बंद होंगी. यह कदम भारत की सख्त विदेश और सुरक्षा नीति को दर्शाता है.

Celebi Aviation Security Clearance Revoked: भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनज़र तुर्की की ग्राउंड हैंडलिंग कंपनी Celebi NAS Airport Services का सिक्योरिटी क्लीयरेंस (सुरक्षा मंजूरी) तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है. यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के दौरान तुर्की द्वारा पाकिस्तान का खुला समर्थन किया गया, जिसे लेकर भारत में तुर्की का विरोध शुरू हो गया.

केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन काम करने वाली Bureau of Civil Aviation Security (BCAS) ने अपने आदेश में कहा है कि Celebi Airport Services India Pvt. Ltd को ग्राउंड हैंडलिंग एजेंसी की कैटेगरी में DG, BCAS द्वारा 21 नवंबर 2022 को सुरक्षा मंजूरी दी गई थी. अब राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में इस मंजूरी को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाता है.

कहां-कहां पड़ेगा इसका असर?

यह आदेश BCAS के डायरेक्टर जनरल की अनुमति से जारी किया गया है और इसका सीधा असर मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित भारत के कई प्रमुख हवाई अड्डों पर पड़ेगा.

क्यों उठाया गया यह कदम?

तुर्की ने हाल ही में भारत के खिलाफ पाकिस्तान का समर्थन किया था, विशेष रूप से 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान जब भारत ने पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया. इसके विरोध में देश भर में तुर्की उत्पादों के बहिष्कार की मांग तेज हो गई थी.

शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रदर्शन करते हुए Celebi NAS को हटाने की मांग की थी. शिवसेना विधायक मुरजी पटेल ने कहा, 'तुर्की की कंपनियां भारत से पैसे कमा रही हैं और उस पैसे से पाकिस्तान का समर्थन कर रही हैं, यह महाराष्ट्र में बर्दाश्त नहीं होगा. हम ऐसी सभी कंपनियों को मुंबई से बाहर करेंगे.'

Celebi Aviation क्या करती है भारत में?

Celebi Aviation भारत में दो प्रमुख इकाइयों के जरिए काम करती है:

1. Celebi Airport Services India Pvt. Ltd. – ग्राउंड हैंडलिंग, रैंप सर्विस, लोड कंट्रोल, फ्लाइट ऑपरेशन, ब्रिज ऑपरेशन, कस्टमर सर्विस आदि.

2. Celebi Delhi Cargo Terminal Management India Pvt. Ltd. – दिल्ली एयरपोर्ट पर कार्गो संचालन.

कंपनी का दावा है कि वह मुंबई एयरपोर्ट के 70% ग्राउंड ऑपरेशन्स को संभालती है.

इसके अलावा यह कंपनी दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरु, कोच्चि, अहमदाबाद, हैदराबाद, गोवा जैसे नौ बड़े हवाई अड्डों पर काम करती है.

क्यों है यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा?

Celebi की भूमिका एयरपोर्ट के बेहद संवेदनशील ज़ोन में होती है, जैसे रनवे, कार्गो टर्मिनल, बोर्डिंग ब्रिज आदि, जहां गलत इरादों से कार्य हो तो सुरक्षा को बड़ा खतरा हो सकता है.

ग्राउंड हैंडलिंग एजेंसियों को फ्लाइट्स की बैलेंसिंग, कार्गो लोडिंग, बोर्डिंग कंट्रोल, सुरक्षा जांच आदि जैसे कार्यों में अहम जिम्मेदारी दी जाती है.

देशभर में तुर्की के खिलाफ नाराजगी

हिमाचल प्रदेश के किसान संगठनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि तुर्की से सेब के आयात पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए. व्यापारी संगठनों ने तुर्की के सभी उत्पादों के बहिष्कार का ऐलान किया है 

भारत में Celebi जैसी कंपनियों की उपस्थिति को अब देश की आंतरिक सुरक्षा और विदेश नीति के नजरिए से देखा जा रहा है.

क्या होगा आगे?

सरकार द्वारा सुरक्षा मंजूरी रद्द किए जाने के बाद Celebi NAS को भारतीय एयरपोर्ट्स पर अपनी सेवाएं बंद करनी होंगी. इसके साथ ही एयरपोर्ट अथॉरिटीज को वैकल्पिक एजेंसियों की व्यवस्था करनी होगी.

विदेशी कंपनियों की भारत में मौजूदगी पर अब कड़ी सुरक्षा जांच की जाएगी, खासतौर पर उन देशों की कंपनियों पर, जो भारत विरोधी गतिविधियों में लिप्त देशों से जुड़े हैं.

Celebi NAS को हटाने का निर्णय सिर्फ एक कंपनी को लेकर नहीं है, बल्कि यह भारत की सख्त राष्ट्रीय सुरक्षा नीति और विदेश नीति का प्रतिबिंब है. भारत अब साफ संदेश दे रहा है कि जो देश भारत विरोधी ताकतों का समर्थन करेंगे, उनकी कंपनियों को यहां कारोबार की छूट नहीं मिलेगी.

ये भी देखिए: कोर्ट ने मंगाया गुलाब, फिर हुआ मोहब्बत का इजहार और अब शादी का इंतजार... जानिए रेप केस में लड़के की सजा को सुप्रीम कोर्ट ने कैसे किया सस्पेंड