BREAKING:
पश्चिम बंगाल में 252 मदरसों पर ताला, 100 को शो-कॉज नोटिस, सर्वे में आया दिमाग हिलाने वाला खुलासा       दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे से CCTV फुटेज आया सामने, भरभराकर गिरा बहुमंजिला भवन, 6 की मौत       'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE      

बेंगलुरु के शख्स ने 50 करोड़ में खरीदा 'Okami', अब ED पड़ी पीछे, क्या है इस अमेरिकी वुल्फडॉग की खासियत?

Okami एक वुल्फडॉग है. मतलब यह आधा भेड़िया और आधा कुत्ता है. यह खासतौर पर भेड़िया और Caucasian Shepherd के मेल से तैयार किया गया है, जो दुनिया में बेहद कम पाए जाते हैं.

बेंगलुरु के एक व्यक्ति द्वारा लगभग 50 करोड़ रुपये में एक विदेशी नस्ल के 'वुल्फडॉग' को खरीदने का दावा अब जांच एजेंसियों के रडार पर आ गया है. इस हैरान कर देने वाली खरीदारी ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) को सतर्क कर दिया. इस दावे के बाद उनके घर पर छापा मारा.

सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई सतीश एस नामक व्यक्ति के खिलाफ की गई, जो Indian Dog Breeders Association के अध्यक्ष भी हैं. उन्होंने दावा किया था कि उन्होंने फरवरी में Cadabomb Okami नाम का यह दुर्लभ डॉग अमेरिका से मंगवाया है.

हवाल के जरिए भुगतान का शक

ED की टीम ने जब सतीश के बैंक अकाउंट की जांच की, तो उस समय कोई बड़ा ट्रांजैक्शन नहीं मिला. इससे यह संदेह उठने लगा कि कहीं इस खरीद के लिए हवाला के जरिये भुगतान तो नहीं किया गया. सूत्रों का कहना है कि यह भी संभव है कि यह डॉग विदेशी नस्ल का ना होकर भारतीय नस्ल का ही हो. जांच अभी जारी है.

बुलडॉग Okami की क्या है खासियत?

Okami एक दुर्लभ और विदेशी नस्ल का वुल्फडॉग (Wolfdog) है, जो दो अलग-अलग जानवरों के मेल से बना है. सतीश के अनुसार, Okami नाम का यह डॉग अमेरिका में पैदा हुआ है, जिसकी उम्र अभी केवल 8 महीने है और वजन 5 किलोग्राम से अधिक है. यह हर दिन लगभग 3 किलो कच्चा मांस खाता है. बताया जा रहा है कि यह डॉग भेड़िया और कॉकस शेफर्ड के मिलन से तैयार हुआ है. इसे दुनिया के सबसे महंगे कुत्तों में से एक माना जा रहा है.

यह एक guardian breed मानी जाती है, यानि ये जानवर सुरक्षा के लिए जाने जाते हैं. माना जा रहा है कि यह भारत में अपनी तरह का पहला डॉग है. यह दुनिया के सबसे महंगे कुत्तों में से एक है. इसकी उपस्थिति और स्वभाव दोनों बहुत ही दुर्लभ और आकर्षक हैं.

डॉग शो से होती है कमाई

सतीश का कहना है कि वह अपने कुत्तों को शो में ले जाकर अच्छी कमाई करते हैं. एक शो के लिए उन्हें ₹2 लाख से लेकर ₹10 लाख तक की आमदनी होती है. उन्होंने बताया, 'लोग हमारे डॉग्स को देखने के लिए पागल हो जाते हैं, सेल्फी लेते हैं और हमें फिल्मों के सितारों से भी ज्यादा ध्यान मिलता है.'

आलीशान लाइफस्टाइल

सतीश के पास Chow Chow नाम की एक और दुर्लभ नस्ल का कुत्ता है, जिसे उन्होंने ₹27 करोड़ में खरीदा था. उनके सभी कुत्ते 7 एकड़ की फार्मलैंड पर रहते हैं, जहां हर कुत्ते के लिए 20x20 फीट का कमरा बना हुआ है. छह लोग इनकी देखभाल में लगे रहते हैं. 

ये भी देखिए: 10,000 लोग, गंदी भाषा, घातक हथियार, बेकाबू भीड़... हिंसा के दिन मुर्शिदाबाद में क्या हुआ था? रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

Tags: