BREAKING:
अभी खत्म नहीं होगी ईरान जंग, अगले 2-3 हफ्ते करेंगे जोरदार हमले... ट्रंप ने अपने संबोधन में क्या क्या कहा? | 10 POINTS       All is well! भारत में फिर से नहीं लगेगा लॉकडाउन, LPG संकट के बीच मंत्री हरदीप पुरी ने बताया पूरा सच       US-इज़राइल-ईरान तनाव के बीच सरकार ने ₹10 प्रति लीटर घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानिए कितना सस्ता होगा ₹10 प्रति लीटर       AI के दम पर आगे बढ़ेगा Microsoft, HR से लेकर वर्क कल्चर तक बदलाव, क्या है कंपनी की मास्टर प्लान?       ईरान की दरियादिली! इन दोस्त देशों के जहाजों को Strait of Hormuz मिली एंट्री, क्या भारत भी है इसमें शामिल?       LPG खत्म, अब 3 महीने में लेना होगा PNG कनेक्शन! भारत में बदल जाएगी रसोई गैस की पूरी व्यवस्था | 5 Points में समझिए पूरी कहानी       ईरान ने अमेरिका को दिया अरबों का 'तोहफा'! क्या ये Strait of Hormuz है? ट्रम्प के दावे से ग्लोबल मार्केट हिला       क्या आप घर किराए पर ले रहे हैं? किराएदार और मकान मालिक दोनों जान लें पहले ये ज़रूरी नियम       सिर्फ 43 किमी फेंसिंग, 1600 किमी बॉर्डर पर खतरा, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर घुसपैठ, ड्रोन और उग्रवाद का कनेक्शन!       58 महिलाएं, काला खेल, हिडेन कैमरा और फिर समाधान के बहाने... नासिक का ढोंगी ज्योतिषी और उसका 'डार्क' फार्महाउस      

10,000 लोग, गंदी भाषा, घातक हथियार, बेकाबू भीड़... हिंसा के दिन मुर्शिदाबाद में क्या हुआ था? रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

Murshidabad violence: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में हुई हिंसा को लेकर जो खुलासे सामने आ रहे हैं, उससे यही लगता है कि ये महज एक अफवाह से फैली हिंसा नहीं थी बल्कि एक प्री प्लांड तरीके से हिंसा के भड़काया गया और इतनी बड़ी हिंसा कराई गई, जिससे हिंदुओं को जिले से पलायन करना पड़ गया.

Murshidabad violence: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ के विरोध में जो हिंसा भड़की इसे सबसे देखा, लेकिन अब बंगाल की सरकार और पुलिस ने जो कलकत्ता हाई कोर्ट में जो रिपोर्ट सौंपा है, उसे जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि भारत में इस तरह से भी हिंसा आज के दौर में की जा सकती है और इसमें जो खुलासे हुए हैं, वह साफ तौर पर दर्शाता है कि ये हिंसा वक्फ के आड़ में कितना प्री प्लांड थी. 

बंगाल सरकार ने जो कोर्ट को बताया-

1. पश्चिम बंगाल सरकार ने हाई कोर्ट को बताया है कि संशोधित वक्फ कानून को लेकर पिछले सप्ताह भड़की हिंसा के दौरान अचानक 10,000 लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी. 

2. रिपोर्ट के मुताबिक, 10 लोगों की भीड़ के पास घातक हथियार थे, जिनसे पुलिस को अपने अधिकारियों को बचाना पड़ा. इसके बाद हुई हिंसा में 3 लोगों की मौत हो गई.

3. रिपोर्ट के अनुसार, करीब 8000-10000 लोगों की भारी भीड़ PWD ग्राउंड पर जमा होने लगी थी.

4. फिर भीड़ का एक हिस्सा अलग हो गया और करीब 5000 लोग उमरपुर की ओर बढ़ गए और नेशनल हाइवे को जाम कर दिया.

5. भीड़ बेकाबू हो गई और गंदी भाषा का इस्तेमाल करने लगी. फिर उन्होंने पुलिस कर्मियों पर ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया. 

6. हिंसा के दौरान पुलिस और भीड़ के बीच जबरदस्त झड़प हो गई. भीड़ ने लकड़ी के डंडों, हसुआ (हंसिया) और लोहे की छड़ों से पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया.

7. रिपोर्ट के मुताबिक, इस हिंसक झड़प के दौरान अपराधियों ने उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (SDPO) की ग्लॉक पिस्तौल भी छीन ली, जिसमें 10 राउंड गोलियां भरी हुई थीं.

8. बंगाल सरकार ने HC को दी रिपोर्ट में ये भी बताया कि हिंसा के बाद अबतक 315 गिरफ्तारियां हो चुकी है और पुलिस इसे लेकर कार्रवाई भी कर रही है. 

TMC ने क्या कहा?

टीएमसी सांसद और वकील कल्याण बनर्जी ने कहा, 'राज्य ने पूरी रिपोर्ट दाखिल कर दी है और सभी आवश्यक कदम उठा लिए हैं. जंगीपुर वह इलाका है, जहां बड़े पैमाने पर हमले हुए हैं. हमने रिपोर्ट के माध्यम से कोर्ट को दिखाया है कि पुलिस ने उन सभी के खिलाफ कार्रवाई की है जिन्होंने कानून को अपने हाथ में लिया.

ये भी देखिए: क्या आप भी BluSmart पर नहीं कर पा रहे Cab Booking? जानिए SEBI ने बड़े घोटाले पर कैसे लिया एक्शन