BREAKING:
पश्चिम बंगाल में 252 मदरसों पर ताला, 100 को शो-कॉज नोटिस, सर्वे में आया दिमाग हिलाने वाला खुलासा       दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे से CCTV फुटेज आया सामने, भरभराकर गिरा बहुमंजिला भवन, 6 की मौत       'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE      

Amazon India को दिल्ली हाई कोर्ट से तगड़ा झटका, अब देने होंगे 337 करोड़ रुपये, जानिए क्यों?

दिल्ली हाई कोर्ट ने बेवर्ली हिल्स पोलो क्लब ट्रेडमार्क उल्लंघन मामले में अमेजॉन को 340 करोड रुपए का हर्जाना भरने का आदेश दिया.

दिल्ली हाई कोर्ट ने अमेजॉन के खिलाफ एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है. हाई कोर्ट ने अमेजॉन को एक यूनिट को लगभग 337 करोड रुपए का हर्जाना भुगतान करने का आदेश दिया है. बता दें कि यह फैसला ट्रेडमार्क अधिकारों के उल्लंघन से जुड़ा हुआ है.

दरअसल लाइफस्टाइल इक्विटीज नाम की कंपनी जो बेवर्ली हिल्स पोलो क्लब हॉर्स लोगो का मालिक है उन्होंने अमेजॉन इंडिया के खिलाफ मुकदमा दायर किया है. कंपनी ने आरोप लगाया कि अमेजॉन इंडिया पर ऐसे कपड़े बेचे जा रहे थे जिन पर उनके लोगो से मिलता जुलता डिजाइन था और वह कम कीमत पर उसे बेच रहे थे.

कोर्ट ने सुनाया अपना आदेश

जानकारी के लिए बता दें कि हाई कोर्ट ने अपने 85 पेज के आदेश में कहा है कि अमेजॉन टेक्नोलॉजी की एक यूनिट ने BHPC ट्रेडमार्क से मिलता जुलता डिजाइन वाला प्रोडक्ट अपने साइट पर बेचा है जो अमेजॉन इंडिया के प्लेटफार्म पर चिप दाम में उपलब्ध था. कोर्ट ने कहा कि अमेजॉन ने इसे जानबूझकर उल्लंघन किया है और इस हरकत ने अमेजॉन पर परमानेंट इंजेक्शन लगा दिया है.

अमेज़न के खिलाफ गंभीर आरोप

हाई कोर्ट ने आदेश सुनाते हुए कहा कि अमेजॉन अपने SYMBOL की ब्रांड के तहत कपड़े बेता है और इस ब्रांड के प्रोडक्ट्स पर BHPC का मिलता जुलता लोगो इस्तेमाल किया गया था जो BHPC का ट्रेडमार्क है. अमेजॉन दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में से एक है और इसकी मार्केट में मजबूत पकड़ भी है. कोर्ट ने आगे कहा कि अमेजन ने अपने प्लेटफार्म का इस्तेमाल अपने खुद के प्रोडक्ट्स और अपने चुने हुए प्रोडक्ट्स को बढ़ावा देने के लिए किया है.

अमेज़न ने खारिज किए आरोप

हालांकि अमेजॉन इंडिया ने इस फैसले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है लेकिन कंपनी ने किसी भी गलत काम को लेकर इनकार भी नहीं किया है. इससे पहले भी अमेजॉन को ब्रिटेन में 2023 में एक ट्रेडमार्क उल्लंघन मामले में हार का सामना करना पड़ा था. यह फैसला भारत में ट्रेड मार्क कानून के तहत एक महत्वपूर्ण मिसाल माना जा रहा है क्योंकि यह दिखता है कि भारतीयों के साथ विदेशी कंपनियों को भी भारतीय कानून का पालन करना होगा.

 

यह भी देखें: चार धाम यात्रा 30 अप्रैल 2025 से होगी शुरू, यहां जानिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन और क्या है टिकट की कीमत