BREAKING:
'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान      

Unified Lending Interface: UPI की तरह RBI लॉन्च कर रही है ULI, अब घर बैठे बैंक से लोन लेना होगा आसान

Unified Lending Interface: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने देश में लोन लेने वालों के लिए राहें आसान बनाने पर काम कर रही है. UPI के तर्ज पर ही RBI, ULI लॉन्च कर रही है, जिससे घर बैठे लोन लेना आसान हो जाएगा.

Unified Lending Interface: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) जल्द ही यूनिफाइड लेंडिंग इंटरफेस (ULI) को देशभर में लॉन्च करने वाला है. इसकी जानकारी RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने दी है. उन्होंने बताया कि देश में खुदरा भुगतान प्रणाली में क्रांति लाने वाले यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) की तरह ULI भी है, जिससे आप घर बैठे ही लोन ले सकेंगे. 

आरबीआई गवर्नर ने कहा, 'आरबीआई ने पिछले साल से ही लोन लेने के लिए भाग-दौड़ की झंझटों को हटाने के लिए एक तकनीकी मंच शुरू किया था. केंद्रीय बैंक की ओर से यूनिफाइड लेंडिंग इंटरफेस (ULI)का नाम दिया गया है और यह पहल अब भी पायलट चरण में है और इसे नियत समय में लॉन्च किया जाएगा.' 

कैसे काम करेगा यूनिफाइड लेंडिंग इंटरफेस (ULI)?

आरबीआई गवर्नर ने बताया कि ULI एक ऐसा प्लेटफॉर्म होगा डिजिटल क्रेडिट वितरण के लिए क्रेडिट मूल्यांकन के लिए आवश्यक डेटा केंद्र और राज्य सरकारों, खाता एग्रीगेटर्स, बैंकों, क्रेडिट सूचना कंपनियों और डिजिटल पहचान प्राधिकरणों जैसी विभिन्न संस्थाओं के पास उपलब्ध है. हालांकि ये डेटा सेट अलग-अलग प्रणालियों में हैं, जो नियम-आधारित ऋण के घर्षण रहित और समय पर वितरण में बाधा पैदा कर रहे हैं. यह सभी डिटेल्स एक जगह पर मौजूद होंगे, जिससे छोटे और ग्रामीण इलाकों को कम समय में आसानी से लोन मिल सकेगा. 

यूएलआई प्लेटफॉर्म कई डेटा सेवा प्रदाताओं से ऋणदाताओं तक विभिन्न राज्यों के भूमि रिकॉर्ड सहित डिजिटल जानकारी के निर्बाध और सहमति-आधारित प्रवाह की सुविधा प्रदान करेगा. इससे ऋण मूल्यांकन में लगने वाला समय कम हो जाएगा. विशेषकर छोटे और ग्रामीण यूएलआई से कृषि और एमएसएसई सेक्टर से जुड़े लोगों को सबसे ज्यादा फायदा होगा. यूएलआई से कम समय में लोन भी मिलेगा और क्रेडिट की सीमलेस डिलिवरी मिलने के साथ भारी भरकम डॉक्यूमेंटेशन से छुटकारा भी मिल जाएगा. 

ये भी देखिए: Amit Shah का बड़ा एलान, बनाए जाएंगे 5 नए जिले, गृह मंत्री ने बताया इसके पीछे का कारण