BREAKING:
'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान      

'प्यार किया है कोई क्राइम नहीं' अपनी ही भतीजी को भगा ले गए बेगूसराय के डिप्टी कमिश्नर, फिल्मी स्टाइल में की शादी

Bihar news: बेगूसराय जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां शहर के डिप्टी कमिश्नर ने अपनी ही भतीजी को भगा ले गए और शादी कर ली. फिर दोनों ने अपनी 10 साल पूरानी प्रेम कहानी लोगों के सामने रखी.

Bihar news: 'ये इश्क नहीं आसान, आग का दरिया है और डूब कर जाना है.' जी हां, प्यार का अंधा होना लाजमी है. इसे लेकर समाज से कई कहानियां हमारे सामने आती है. ऐसी ही एक प्रेम कहानी बिहार के बेगूसराय जिले से आया है. जहां बेगूसराय नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर शिव शक्ति कुमार (31) (Shiv Shakti Kumar) अपनी भतीजी सजल सिंधु (24) (Sajal Sindhu) से खगड़िया में कात्यायनी मंदिर में शादी कर ली. हालांकि लड़की के परिवार वालों ने डिप्टी कमिश्नर पर मामला दर्ज कराया है. 

दोनों का वीडियो पर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसमें अपनी शादी के बाद सिंधु ने जोर देकर कहा कि उन्होंने प्यार किया है, कोई क्राइम नहीं किया है और वे किसी भी चुनौतियों से नहीं भागेंगे. यानी कि कपल आग का दरिया भी पार करने के लिए तैयार है. सिंधु ने अपने परिवार वालों पर ये भी आरोप लगाया कि उनके पति के खिलाफ उनके परिवार वालों ने झूठा मामला दर्ज कराया है. 

प्यार में करना निजी फैसला -सिंधु 

वायरल वीडियो में सिंधु ने बताया, "प्यार में पड़ना एक निजी फैसला है. इसमें किसी को भी दखल नहीं देना चाहिए. वैशाली प्रशासन ने हमारे खिलाफ  एफआईआर दर्ज की है, जिसमें कोई सच्चाई नहीं है. शादी के बाद से ही हमारे परिवार ने हमें परेशान करना शुरू कर दिया है. वे मेरे पति की नौकरी और हमारी शादीशुदा जिंदगी के लिए चुनौतियां खड़ी कर रहे हैं."  

'प्यार किया है कोई क्राइम नहीं'

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि उनकी पत्नी उनके गांव की ही है. लेकिन चूंकि ये परंपरा है कि लोग एक गांव में शादी नहीं करते हैं. इसलिए उनकी शादी को लेकर इतनी समस्या आ रही है. सिंधु ने अपनी प्रेम कहानी बताते हुए कहा, "हमें प्यार हो गया. यह कोई क्राइम नहीं है. हम 2015 में एक-दूसरे मिले. हमारे पुश्तैनी घर एक ही जगह हैं. 2015 में मैं बनारस के सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल में इंटर की पढ़ाई करने गई थी. शिव शक्ति पीजी करने के लिए आए थे. यहीं हमारी मुलाकात हुई. दोस्ती कब प्यार में बदल गई, पता ही नहीं चला."

एक ही गांव से हैं कपल

डिप्टी कमिश्नर शिव शक्ति कुमार ने शादी के लिए अपनी नौकरी से लंबी छुट्टी ली है. वह बिहार के हाजीपुर जिले के मनुआ गांव के निवासी रामा शंकर राय के बेटे हैं. सजल सिंधु पोस्ट-ग्रेजुएशन की छात्रा हैं. वह हाजीपुर के मनुआ गांव के निवासी प्रोफ़ेसर विजय कुमार राय की बेटी हैं. 

डिप्टी कमिश्नर ने की फिल्मी स्टाइल में शादी

सजल सिंधु शुक्रवार को बेगूसराय नगर निगम पहुंची और शिव शक्ति के साथ बाहर निकली. जिला मुख्यालय से निकलने के बाद सजल सिंधु ने कोई वीडियो अपलोड नहीं किया. सजल ने बताया कि वह पिछले 10 सालों से शिव शक्ति से प्यार करती है. शिव शक्ति ने दो महीने पहले ही बेगूसराय नगर निगम में काम करना शुरू किया है. 

ये भी देखिए: 'पत्नी ने मांगा 6 लाख महीना गुजारा भत्ता' जज का खौला खून, फैसला सुन महिला का लगा दिमाग ठिकाने