BREAKING:
'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान      

Raksha Bandhan पर Zomato ने Blinkit को कहा 'एडॉप्टेड बहन', फिर ब्लिंकिट का जवाब सुन आ गई सबको हंसी

Zomato-Blinkit on Raksha Bandhan:ब्लिंकिट और ज़ोमैटो की रक्षाबंधन पर मजेदार बातें सभी को हंसा रही है. उनकी बातों में दोनों भाई-बहनों के बीच के खूबसूरत बंधन साफ तौर पर दिख रहा है.

Zomato-Blinkit on Raksha Bandhan: आज पूरे देश में लोग रक्षाबंधन मना रहे हैं. यह त्यौहार भाई-बहनों के बीच प्यार और सुरक्षा के बंधन का जश्न है. जहां बहनें अपने भाई की कलाई पर पवित्र धागा बांधती हैं और भाई अपनी बहन पर प्यार लुटाते हुए उनकी रक्षा करने का वादा करता है. इस त्योहार को लोकप्रिय फ़ूड डिलीवरी ऐप ज़ोमैटो और ब्लिंकिट ने बेहद खास अंदाज में मनाया. उनके बीच की मज़ेदार बातें सुन सबके चेहरे पर मुस्कान आ गई. इनकी बातें अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. 

रक्षाबंधन पर ऑनलाइन ग्रोसरी डिलीवरी प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट और इसकी मूल संस्था जोमैटो के बीच हुई बातचीत ने सोशल मीडिया यूजर्स को खूब हंसाया. एक्स पर एक पोस्ट में ज़ोमैटो ने ब्लिंकिट को शुभकामनाएं देते हुए कहा, "हैप्पी राखी गोद ली हुई बहन, ब्लिंकिट." और साथ में एक किस इमोजी भी भी भेजा. इसके जवाब में बहन ब्लिंकिट ने बड़े ही मजाकिया अंदाज में लिखा, "एडॉप्टेड नहीं बल्कि एक्वायर्ड होता है...इतना बड़ा होगा पता नहीं कब सीखेगा."

यूजर्स ले रहे हैं मजे

कई इंटरनेट यूजर्स ने वायरल पोस्ट पर मजेदार कमेंट किए हैं. एक यूजर ने लिखा, "ब्लिंकिट में से राखी लेने पर ज़ोमैटो फ्री डिलीवरी देता है?" जबकि दूसरे ने लिखा, "अक्वायर्ड नहीं, विरासत में मिला होता है.. दोनों बच्चे के बच्चे ही रह गए." तीसरे यूजर ने लिखा, "दोनों के लिए चीजें अच्छी चल रही हैं, अडॉप्टेड और अक्वायर्ड."

ज़ोमैटो 2008 और ब्लिंकिट 2013 में हुई थी शुरू

अलबिंदर ढींडसा और सौरभ कुमार ने 2013 में ब्लिंकिट की स्थापना की, जिसे पहले ग्रोफ़र्स के नाम से जाना जाता था. ज़ोमैटो ने 2022 में कुल 568 मिलियन अमेरिकी डॉलर की इक्विटी में ब्लिंकिट को खरीद लिया. दीपिंदर गोयल और पंकज चड्ढा ने 2008 में वैश्विक रेस्तरां एग्रीगेटर और फूड डिलीवरी सेवा ज़ोमैटो की शुरुआत की थी.

ये भी देखिए: Champai Soren: 'गुरुजी' का प्यारा हुआ अपमानित, झारखंड आंदोलन से बगावत तक चंपई सोरेन की कहानी