BREAKING:
'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान      

Varanasi: काशी विश्वनाथ मंदिर के सामने बड़ा बड़ा हादसा, 100 साल पुराने दो मकान ढहे, 8 लोग मलबे में दबे, 1 की मौत

Varanasi: काशी विश्वनाथ मंदिर के पास दो घर ढह गए, जिसमें 8 लोग मलबे में दब गए. हादसे में एक महिला की मौत की खबर भी सामने आई है. इलाके में कई ऐसे घर हैं जो जर्जर हालत में है.

Varanasi: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक बेहद दुखद ख़बर सामने आ रही है. काशी विश्वनाथ मंदिर के पास एक बड़ा हादसा हो गया है. मंदिर के पास येलो जोन में 100 साल पुराना मकान ढह गया, जिसमें 7 लोगों के दबने की सूचना मिली है. वहीं घटना में एक महिला की मौत भी हो गई. 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़, ढह चुके दोनों मकान काशी विश्वनाथ मंदिर के प्रवेश द्वार 4ए जाने वाली गली में था. घटना की जानकारी मिलते ही आनन-फानन पुलिस और एनडीआरएफ की टीम पहुंची. जहां राहत कार्य तेजी से चलाया गया. स्वास्थ्य सेवा भी मौके पर ही मुहैया कराई गई. 

100 से भी अधिक पुराने थे मकान

बताया जा रहा है ये घर 100 साल से अधिक पुराने थे और हाल में हुए तेज बारिश से कमजोर पड़ गए थे. जिसके कारण आज दोनों धारासाई हो गए. घटना में एक महिला की दबने से मौत हो गई, वहीं और लोगों के दबने की आशंका भी है. 

पुलिस कमिश्नर ने बताई ये बात

पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने बताया कि दो मकान में आठ लोग दब गए थे, जिसमें 6 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है, एक महिला की मौत हो गई है, इसके अलावा एक महिला के फंसे होने की संभावना है. बता दें कि इलाके में कई ऐसे घर भी हैं जिनकी हालत जर्जर है और वे कभी भी ढह सकते हैं. 

ये भी देखिए: 'भारत आकर शेख हसीना भी रामराज्य में...' बंग्लादेश हिंसा के बीच कंगना रनौत ने क्या कह दिया?