BREAKING:
दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान       सरकार गई, अब TMC पार्टी बचाने में लगी Mamata Banerjee! 'दिल्ली चलो आंदोलन' कितना होगा सफल?       9,49,50,50,00,00,000 रुपये के मालिक हैं Elon Musk, जानिए इतने पैसे में क्या-क्या खरीद सकते हैं       शरीर में आयरन की है कमी? आज से खाएं ये 6 सुपरफूड्स, जो बना देंगे आपको Iron Man       'क्वाइट क्रैकिंग' क्या है, आजकल इतने सारे माता-पिता क्यों परेशान और दबाव में महसूस कर रहे हैं?       'हम सिर्फ पड़ोसी नहीं, एक ही नदियों के बच्चे हैं', भारत दौरे पर नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खानाल ने क्यों कही ये बात?       13 साल की उम्र में भी IPL नीलमी से क्यों खुश नहीं हैं Vaibhav Sooryavanshi? कर दिया बड़ा खुलासा      

Maharashtra rains: मुंबई, ठाणे, पूणे समेत राज्य के कई जिलों में बारिश ने मचाई तबाही, 6 लोगों की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

Maharashtra rains: महाराष्ट्र में लगातर हो रही बारिश ने लोगों के जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. बच्चों को पढ़ाई से लेकर लोगों के लिए ऑफिस जाना मुश्किल हो गया है. सरकार ने बारिश को लेकर कई जगहों पर रेड अलर्ट जारी किया है.

Maharashtra rains: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पुणे, मुंबई, पालघर, ठाणे और रायगढ़ के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. महाराष्ट्र के पुणे में भारी और लगातार बारिश ने कहर बरपा रही है. आज यानी 25 जुलाई को बारिश से जुड़ी घटनाओं में 6 लोगों की मौत हो गई है. जबकि शहर के निचले इलाकों में कई घर और सोसाइटी पूरी तरह से जलमग्न हो चुकी है. लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है. 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि अगर ज़रूरत पड़ी तो पुणे में बारिश से प्रभावित लोगों को हवाई मार्ग से ले जाया जाएगा. पुणे में लगातार बारिश ने चार लोगों की जान ले ली है. इनमें से करंट से 3 की मौत हुई है. वहीं कई लोगों के कई इलाकों में फसें होने की खबर भी आई है.

कॉलोनियों में घुसा पानी

निचले इलाकों में आवासीय कॉलोनियों और घरों में पानी भर गया है. सीएम शिंदे ने कहा कि उन्होंने पुणे के जिला कलेक्टर और शहर और उसके पड़ोसी औद्योगिक शहर पिंपरी चिंचवाड़ में नगर निकाय प्रमुखों से बात की है. 

हार्ड टाइट का हाई अलर्ट जारी

BMC ने मुंबई में हाई टाइड का अलर्ट भी जारी किया है. समंदर किनारे 4 से 5 मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं. लोगों को समंदर किनारे जाने से मना किया गया है. वहीं पुणे के कई इलाकों में 100 मिलीमीटर से ज्‍यादा बारिश रिकॉर्ड किया गया है. BMC बहुत जरूरी न हो तो लोगों से घर में ही रहने की बात कही है.   

बाढ़ के हालात को देखते हुए सेना बुलानी पड़ी हैं. पुणे में NDRF की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर चुकी है. यह जानकारी पुणे कलेक्टर ने दी है. राज्य में एयरलिफ्टिंग टीमों को भी अलर्ट पर रखा गया है.

ये भी देखिए: राष्ट्रपति भवन में दो हॉल का बदला नाम, दरबार हॉल और अशोक हॉल बना इतिहास, जानिए क्या है नया नाम