BREAKING:
दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान       सरकार गई, अब TMC पार्टी बचाने में लगी Mamata Banerjee! 'दिल्ली चलो आंदोलन' कितना होगा सफल?       9,49,50,50,00,00,000 रुपये के मालिक हैं Elon Musk, जानिए इतने पैसे में क्या-क्या खरीद सकते हैं       शरीर में आयरन की है कमी? आज से खाएं ये 6 सुपरफूड्स, जो बना देंगे आपको Iron Man       'क्वाइट क्रैकिंग' क्या है, आजकल इतने सारे माता-पिता क्यों परेशान और दबाव में महसूस कर रहे हैं?       'हम सिर्फ पड़ोसी नहीं, एक ही नदियों के बच्चे हैं', भारत दौरे पर नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खानाल ने क्यों कही ये बात?       13 साल की उम्र में भी IPL नीलमी से क्यों खुश नहीं हैं Vaibhav Sooryavanshi? कर दिया बड़ा खुलासा      

Jamia Milia Islamia: 4 PhD स्कॉलर ने प्रोफेसर पर लगाए ये संगीन आरोप, कर दिया गया निलंबित

Jamia Milia Islamia: यूनिवर्सिटी में छात्रों ने आरोप लगाया कि प्रोफेसर ने अपने क्लास के दौरान उनके खिलाफ़ अभद्र और असभ्य भाषा का प्रयोग किया है. इसके साथ उनसे यौन संबंध बनाने की बात कही है. जिसके बाद प्रोफेसर को निलंबित कर जांच के आदेश दिए गए हैं. उन्हें अगले आदेश तक चीफ प्रॉक्टर कार्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने को कहा गया है.

Jamia Milia Islamia: दिल्ली के जामिया नगर में स्तिथ जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में यौन शोषण के आरोप में एक प्रोफेसर को निलंबित कर दिया गया. इसके साथ ही उसके खिलाफ जांच का आदेश भी दिया है. प्रोफेसर पर ये आरोप चार पीएचडी स्कॉलरों ने लगाए हैं. इसमें से तो एक ने अपना नमांकन भी रद्द कर लिया है. 

युनिवर्सिटी ने अपने आदेश में कहा कि युनिवर्सिटी के कार्यवाहक कुलपति मोहम्मद शकील ने अपनी आपातकालीन शक्तियों का प्रयोग करते हुए प्रोफेसर को निलंबित करने का आदेश दिया तथा मामले की जांच युनिवर्सिटी की आंतरिक शिकायत समिति के समक्ष रख दी. आदेश में ये भी कहा गया है कि जांच पुरा होने तक प्रोफेसर शहर छोड़कर बाहर नहीं जा सकते हैं. 

जांच तक क्लास नहीं लेने का आदेश

निलंबित प्रोफेसर को जांच पुरा होने तक क्लास लेने से रोक दिया गया है तथा अगले आदेश तक उन्हें मुख्य प्रॉक्टर कार्यालय में उपस्थिति दर्ज कराने को कहा गया है. छात्राओं ने आरोप लगाया है कि प्रोफेसर ने व्याख्यान के दौरान उनके खिलाफ गंदे और असभ्य भाषा का इस्तेमाल किया. इसके साथ ही प्रोफेसर ने उन्हें अपने साथ यौन संबंध बनाने की बात कही थी. 

ये भी देखिए: America to India: भारत को एक बार फिर क्यों नसीहत दे रहा है अमेरिका, रूस से संबंध को लेकर कही ये बात