BREAKING:
'तो पाकिस्तान से मिला लेंगे हाथ', अमेरिका के खिलाफ इस दिग्गज BJP नेता के बयान से हड़कंप, जानें क्या है पूरा मामला       Sex Life Problems: अगर पार्टनर लंबे समय से सेक्स नहीं करना चाहता तो क्या करें? दबाव नहीं ये है असली तरीका       पश्चिम बंगाल में 252 मदरसों पर ताला, 100 को शो-कॉज नोटिस, सर्वे में आया दिमाग हिलाने वाला खुलासा       दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे से CCTV फुटेज आया सामने, भरभराकर गिरा बहुमंजिला भवन, 6 की मौत       'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत      

Hathras Stampede: हादसे के बाद Mainpuri आश्रम से भी फरार हुआ बाबा, पुलिस की तलाश जारी, संयोग या साजिश?

Hathras Stampede: सत्संग के कर्ता- धर्ता 'भोले बाबा' (Bhole Baba) नामक व्यक्ति की लापरवाही की वजह से 116 लोगों की जान गई. इस बड़े हादसे के बाद वो फरार चल रहे हैं. तलाश में पुलिस लगातार सर्च अभियान चला रही है.

Hathras Stampede: उत्तर प्रदेश के हाथरस (Hathras) में मंगलवार को मची भगदड़ से हुई मौत ने पूरे देश का दिल दहला दिया है. हर कोई इसे सुनने के बाद शॉक्ड है. ये भगदड़ नारायण साकार हरि के सत्संग में मची, जिसमें अब तक 116 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है. चौंकाने वाली बात ये है कि मारने वालों में अधिकतर महिलाएं और बच्चे हैं. 

'घटना है या कोई षड्यंत्र' 

हादसे को लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि 'इस हादसे की सही जांच करके जिम्मेदारों को उचित सजा दी जाएगी. यूपी सरकार हदसे की निष्पक्ष जांच करवा रही है. इसकी तह में जाकर पता लगाया जाएगा कि ये एक घटना है या कोई षड्यंत्र.' 

कैसे हुई घटना?

नारायण साकार हरि को उनके भक्त 'भोले बाबा' (Bhole Baba) कहते हैं. यह घटना तब हुई थी, जब श्रद्धालु 'भोले बाबा' की चरण रज लेने के लिए उनके काफिले की ओर दौड़ने लगे. सवाल उठ रहे हैं कि बाबा ने इतनी कुव्यवस्था क्यों रखी, जिस कारण इतने लोगों की मौत हुई है. इस घटना के बाद बाबा फरार हैं. खबर आ रही थी कि बाबा पहले भागकर मैनपुरी आश्रम पहुंच गए थे, जिसके बाद वहां से भी वो फरार हो गए. मामले में बाबा की तलाश जारी है. पुलिस लगातार सर्च अभियान चला रही है.

एडिशनल डीजी कर रहे हैं जांच की अगुवाई 

हादसे की जांच को लेकर आगरा के एडिशनल डीजी की अगुवाई में मंडलायुक्त अलीगढ़ को साथ में लेकर एक टीम बनाई गई है. इस टीम से जल्दी ही रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है. 

घटनास्थल पर यूपी पुलिस का कैंप

इस हादसे को लेकर यूपी के मुख्य सचिव और डीजीपी लगातार घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं. हादसे की सूचना मिलते ही सीएम योगी हरकत में हैं वो लगातार मीटिंग कर रहे हैं. परिजन के प्रति संवेदना और घायलों के इलाज का जायजा ले रहे हैं. 

ये भी देखिए: Hathras Stampede: सत्संग में भगदड़ से मौत की संख्या पहुंची 116, कौन है नारायण साकार हरि या साकार विश्व हरि उर्फ भोले बाबा?