BREAKING:
पश्चिम बंगाल में 252 मदरसों पर ताला, 100 को शो-कॉज नोटिस, सर्वे में आया दिमाग हिलाने वाला खुलासा       दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे से CCTV फुटेज आया सामने, भरभराकर गिरा बहुमंजिला भवन, 6 की मौत       'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE      

West Bengal: हुगली में युवक की पीट-पीटकर हुई हत्या, बढ़ते हिंसा पर सवाल के घेरे में ममता सरकार, बंगाल में 4 दिन में चौथी घटना

West Bengal: आरोपियों ने हुगली में युवक को उसके दोस्त के घर में बांध दिया और तब तक उसकी पिटाई जब तक कि वह बेहोश नहीं हो गया. जहां बाद में उसकी मौत हो गई. मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी है.

West Bengal News: पश्चिम बंगाल में हर रोज बढ़ रही हिंसा को लेकर क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठाए जा रहे हैं. अब हाल में ही बंगाल के हुगली जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आ रही है, जहां सोमवार को भीड़ ने एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी. ये जानकारी स्थानीय पुलिस ने दी है. 

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान हुगली जिले के तारकेश्वर इलाके के नैता मालपहाड़पुर ग्राम पंचायत के रहने वाले बिस्वजीत मन्ना के रूप में हुई है. हुगली (देहात) थाना पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस अपराध के सिलसिले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया है.

पुलिस ने आगे बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि रविवार रात को जब मन्ना अपने घर पर सो रहा था तो परिवार के परिचित आरोपियों ने उसे बुलाया. पुलिस का कहना है कि मन्ना ने आरोपियों से करीब 50 हजार रुपये का कर्ज लिया था, जिसे वह चुकाने में नाकाम रहा था. 

पुलिस ने कहा, 'आरोपियों ने मन्ना को उसके दोस्त के घर में बांध दिया और तब तक उसकी पिटाई जब तक कि वह बेहोश नहीं हो गया। मन्ना की मां ने अपनी बहू के साथ मिलकर जैसे-तैसे उसे छुड़ाया और एक नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया.

आपको बता दें कि राज्य में भीड़ द्वारा किसी व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किये जाने की यह चौथी घटना है. इससे पहले 28, 29 और 30 जून को कोलकाता, सॉल्ट लेक और झारग्राम में भी ऐसी ही घटनाएं हुई थीं. हाल में ही पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में सड़क पर निर्वस्त्र कर महिला को पीटने का वीडियो सामने आया था. 

चोपड़ा ब्लॉक में बीच सड़क पर एक महिला और एक पुरुष को डंडे से पीटने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.  वीडियो में जो शख्स पिटाई करता नजर आ रहा है उसे स्थानीय लोग जेसीबी के नाम से बुलाते हैं क्योंकि इलाके में वह बहुत शक्तिशाली है. मामले पर बीजेपी समेत मनवाधिकार आयोग ने आपत्ति जताई है. इसके साथ ही मनवाधिकार आयोग ने इसे लेकर जवाब भी मांगा है. आयोग ने कहा है कि पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक और राज्य सरकार के मुख्य सचिव से एक हफ्ते के भीतर जवाब मांगा गया है.

ये भी देखिए: CM Yogi Adityanath: 'शहजादे' को करोड़ों हिंदुओं से मांगनी चाहिए माफी' राहुल गांधी के बयान पर सीएम योगी का कड़ा रिएक्शन