BREAKING:
दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान       सरकार गई, अब TMC पार्टी बचाने में लगी Mamata Banerjee! 'दिल्ली चलो आंदोलन' कितना होगा सफल?       9,49,50,50,00,00,000 रुपये के मालिक हैं Elon Musk, जानिए इतने पैसे में क्या-क्या खरीद सकते हैं       शरीर में आयरन की है कमी? आज से खाएं ये 6 सुपरफूड्स, जो बना देंगे आपको Iron Man       'क्वाइट क्रैकिंग' क्या है, आजकल इतने सारे माता-पिता क्यों परेशान और दबाव में महसूस कर रहे हैं?       'हम सिर्फ पड़ोसी नहीं, एक ही नदियों के बच्चे हैं', भारत दौरे पर नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खानाल ने क्यों कही ये बात?       13 साल की उम्र में भी IPL नीलमी से क्यों खुश नहीं हैं Vaibhav Sooryavanshi? कर दिया बड़ा खुलासा      

Delhi Rain: कहीं जमीन धंसी तो कहीं लंबी जाम, दिल्ली सरकार की कुव्यवस्था की खुली पोल, देखिए पूरी रिपोर्ट

दिल्ली में भीषण गर्मी के बाद आई भीषण बारिश ने दिल्ली की आप सरकार की पोल खोलकर रख दी है. बारिश के कारण जगह-जगह पानी भरा नजर आया तो कई जगहों पर बारिश के कारण वाहन रेंगते दिखे. हर जगह जाम से वाहनों की लंबी कतार लगी रही.

Delhi Rain: दिल्ली में करीब 88 साल बाद जून में 228 mm बारिश की भारी बारिश हुई है. इस दौरान दिल्ली की आम आदमी सरकार की व्यवस्था की पोल भी खुल गई. पूरी दिल्ली जलमग्न हो गई और जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं नजर आई. इस व्यवस्था को लेकर अब आम जनता भी अब सवाल उठा रही है. इसके साथ ही मानसून (Monsoon 2024) की पहली ही तेज बारिश ने दिल्‍ली में प्रशासनिक व्‍यवस्‍थाओं की पोल खोल कर रख दी है. 

बारिश के कारण जगह-जगह भारी जलभराव की स्थिति देखने को मिली. लोगों का चलना मुश्किल हो गया. आम आदमी से लेकर नेताओं के घर तक में पानी घुस गया. कांग्रेस सांसद शशि थरूर का का बंगला भी बारिश के कारण पानी में डूब गया. खुद थरूर ने अपने एक्‍स अकाउंट पर एक वीडियो पोस्‍ट कर ये जानकारी दी है.

सड़क या घर पर जमा हुआ ये पानी महज बारिश का पानी नहीं है. ये गंदे नाला से निकला गाद का पानी है, जो कई बीमारियों को न्योता दे रहा है. इसके उपरांत भी कहीं भी दिल्ली सरकार द्वारा की गई कोई भी व्यवस्था नहीं देखी गई. सवाल ये उठता है कि देश की राजधानी में ऐसी कुव्यवस्था क्यों? क्या इतने बड़े लोकतंत्र की राजधानी में ऐसी व्यवस्था बर्दाश्तकी जानी चाहिए? क्या मौजूदा दिल्ली की आप सरकार दिल्ली संभालने में असफल रही है? क्योंकि इससे पहले भी सरकार दिल्ली में जल की व्यवस्था करने में असफल साबित रही है. 

व्यवस्था ऐसी कि दिल्ली में जितने भी अंडरपास हैं. उनमें पानी भर चुका है, जिसके निकासी की कोई व्यवस्था हीं है. आजाद मार्केट अंडरपास में पानी भर गया. इसके चलते वाहन चालकों के साथ आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. दिल्ली सड़कों पर जाम की समस्या हर ओर देखने को मिली.

वहीं दिल्ली में भारी बारिश के बाद सड़क का एक हिस्सा धंसने के बाद रोहिणी सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन के पास एक कार गड्ढे में गिर गई. ये व्यवस्था इस बात का साफ तौर पर संदेश है कि दिल्ली की सरकार के पास आपदा को लेकर कोई तैयारी भी नहीं है. 

ये भी देखिए: NEET Paper Leak: मामले में CBI ने पटना से पहली गिरफ्तारी, जानिए कहां तक पहुंची जांच