BREAKING:
दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान       सरकार गई, अब TMC पार्टी बचाने में लगी Mamata Banerjee! 'दिल्ली चलो आंदोलन' कितना होगा सफल?       9,49,50,50,00,00,000 रुपये के मालिक हैं Elon Musk, जानिए इतने पैसे में क्या-क्या खरीद सकते हैं       शरीर में आयरन की है कमी? आज से खाएं ये 6 सुपरफूड्स, जो बना देंगे आपको Iron Man       'क्वाइट क्रैकिंग' क्या है, आजकल इतने सारे माता-पिता क्यों परेशान और दबाव में महसूस कर रहे हैं?       'हम सिर्फ पड़ोसी नहीं, एक ही नदियों के बच्चे हैं', भारत दौरे पर नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खानाल ने क्यों कही ये बात?       13 साल की उम्र में भी IPL नीलमी से क्यों खुश नहीं हैं Vaibhav Sooryavanshi? कर दिया बड़ा खुलासा      

NEET Paper Leak: मामले में CBI ने पटना से पहली गिरफ्तारी, जानिए कहां तक पहुंची जांच

NEET Paper Leak: NEET पेपर लीक मामले में आज CBI जांच कर रही है. इसमें पहली गिरफ्तारी बिहार की राजधानी पटना से की गई है. वहीं पूछताछ में कई राज सामने आए हैं.

NEET Paper Leak: NEET पेपर लीक स्कैम में CBI ने जांच ने बिहार से अपनी जांच शुरू कर दी है, जहां पहली गिरफ्तारी बिहार की राजधानी पटना से की गई है. जांच एजेंसी ने पटना से 2 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनका नाम मनीष कुमार और आशुतोष है. 

इन्हें 'सेफ हाउस' में कमरा बुक करने के आरोप में अरेस्ट किया गया है. गुरुवार को गिरफ्तार करने के बाद सीबीआई ने पूछताछ शुरू कर दी है.  जानकारी के मुताबिक़ आशुतोष कुमार ने बच्चों को ठहरने का इंतजाम करवाने में सहयोग किया था

CBI ने आरोपी मनीष कुमार को पूछताछ के लिए बुलाया था. पूछताछ के बाद सीबीआई फिर उसे गिरफ्तार कर लिया. सीबीआई ने मनीष के साथ उसके दोस्त आशुतोष को भी गिरफ्तार किया है.

CBI के सूत्रों के मुताबिक, मनीष कुमार अपनी कार में छात्रों लाने और ले जाने का काम करता था. आशुतोष के घर में इन छात्रों को रुकने की व्यवस्था की जाती थी. मनीष ने ही पटना के प्ले एंड लर्न स्कूल को रात भर के बुक कराया जहां 20 से 25 परीक्षार्थियों को इकट्ठा करके सवालों के जवाब रटवाए गए थे. 

बता दें कि मामले में जांच एजेंसी ने 6 FIR भी दर्ज की हैं. इसके अलावा जांच एजेंसी ने दो आरोपियों चिंटू और मुकेश को रिमांड पर भी लिया है. 

NTA की ओर से 5 मई को कराई गई NEET-UG 2024 के लिए करीब 24 लाख छात्र बैठे थे. इसका रिजल्ट समय से 10 दिन पहले ही 4 जून को घोषित कर दिया गया था. रिजल्ट घोषित करने के ठीक बाद पेपरलीक होने के आरोप सामने आने लगे. 

NEET-UG 2024 में शामिल 1,500 से अधिक छात्रों को ग्रेस मार्क दिए जाने पर विरोध शुरू हो गया. मामले में NTA की लापरवाही सामने आई है. सुप्रीम कोर्ट ने NTA को जमकर फटकार भी लगाई.

ये भी देखिए: Karnataka Sex Scandal: 'बहुत घिनौना...हम लोग थक चुके हैं' CID अफसरों ने ऐसा क्यों कहा?