BREAKING:
दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान       सरकार गई, अब TMC पार्टी बचाने में लगी Mamata Banerjee! 'दिल्ली चलो आंदोलन' कितना होगा सफल?       9,49,50,50,00,00,000 रुपये के मालिक हैं Elon Musk, जानिए इतने पैसे में क्या-क्या खरीद सकते हैं       शरीर में आयरन की है कमी? आज से खाएं ये 6 सुपरफूड्स, जो बना देंगे आपको Iron Man       'क्वाइट क्रैकिंग' क्या है, आजकल इतने सारे माता-पिता क्यों परेशान और दबाव में महसूस कर रहे हैं?       'हम सिर्फ पड़ोसी नहीं, एक ही नदियों के बच्चे हैं', भारत दौरे पर नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खानाल ने क्यों कही ये बात?       13 साल की उम्र में भी IPL नीलमी से क्यों खुश नहीं हैं Vaibhav Sooryavanshi? कर दिया बड़ा खुलासा      

Jammu And Kashmir: बांदीपोरा में आतंकियों का आतंक, जवाबी कारवाई में 1 आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

Jammu And Kashmir: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का दुस्साहस रुक नहीं रहा है. केंद्रीय गृह मंत्री की हाई लेवल मीटिंग के बाद एक और आंतकी हमले की खबर सामने आई है. आतंकियों ने घात लगाकर हमला किया है.

Jammu And Kashmir: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का आतंक जारी है. सोमवार को फिर से आतंकियों ने घात लगाकर बांदीपोरा जिले में सुरक्षा बलों पर हमला कर दिया.

हालांकि जवाबी कारवाई में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराया. इसके अलावा  सुरक्षा बलों को आशंका है कि  दो से तीन अन्य आतंकवादी अभी भी इलाके में छिपे हैं, जिसके बाद तेजी से सर्च अभियान चलाया जा रहा है. 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल में ही अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर में पैदा हुई आतंक की इस नई खेप का सफाया करने के निर्देश दिए हैं, जिसके ठीक बाद इस हमले की खबर सामने आ रही है. 

मिली जानकारी के मुताबिक, बांदीपोरा जिले के अरगाम में कई आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी. इसके बाद 3 पैरा, 13 राष्ट्रीय राइफल्स और बांदीपोरा पुलिस की जॉइंट टीम ने गांव की घेराबंदी कर ली. घेराबंदी के बाद गांव के एक-एक घर की तलाशी ली जा रही थी.

इसी दौरान घात लगाकर बैठे आतंकियों ने अचानक सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी. हालांकि इस फायरिंग में किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है. सुरक्षा बलों ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक आतंकी के ढ़ेर होने की खबर है. इसके अलावा कई अन्य के फरार होने की सूचना भी मिली है. 

आपको बता दें कि, जम्मू-कश्मीर में 9 जून को आतंकियों ने रियासी जिले में शिवखोड़ी से वैष्णो देवी धाम के लिए कटरा जा रही बस पर अंधाधुंध फायरिंग की थी. इस फायरिंग के बाद बस खाई में गिर गई थी, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई थी और 33 लोग घायल हुए थे. 

ये भी देखिए: Amarnaath Yatra: आतंकी हमलों के बीच अमित शाह का करारा जवाब, 'अमरनाथ यात्रा का सुचारू संचालन सरकार की प्राथमिकता'