BREAKING:
पश्चिम बंगाल में 252 मदरसों पर ताला, 100 को शो-कॉज नोटिस, सर्वे में आया दिमाग हिलाने वाला खुलासा       दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे से CCTV फुटेज आया सामने, भरभराकर गिरा बहुमंजिला भवन, 6 की मौत       'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE      

जम्मू-कश्मीर पर अमित शाह ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, NSA डोभाल समेत RAW चीफ होंगे शामिल, जानिए बिग इनसाइड रिपोर्ट

जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रहे आतंकी हमले से सरकार एक्शन में दिख रही है. गृहमंत्री ने हाई लेवल मीटिंग बुलाई है, जिसमें इस पर कुछ बड़ा करने की तैयारी चल रही है.

Jammu & Kashmir: जम्मू-कश्मीर में बीते दिनों आतंकियों ने 4 दिन में 4 हमले कर चुके हैं. इस बीच नइ सरकार में एक बार फिर गृह मंत्री का शपथ लेते ही अमित शाह एक्शन में नजर आ रहे हैं. आतंकियों के सफाया करने के लिए उन्होंने आज हाई लेवल की मीटिंग बुलाई है, जिसमें उपराज्यपाल, NSA अजीत डोभाल, गृह सचिव, IB चीफ़, रॉ चीफ, NIA के DG, सभी अर्द्ध सैनिक बलों के डीजी, आर्मी और एयरफोर्स के बड़े अधिकारी भी शामिल रहेंगे. 

आतंकियों के सफाया की तैयारी

हाल के दिनों में हुई आतंक की घटनाओं और अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा को लेकर आज गृह मंत्रालय में एक्शन में है. अब वो जड़ से आतंकियों को साफ करने का बिग प्लान बना रही है. इस बैठक की अध्यक्षता खुद गृह मंत्री अमित शाह करने वाले हैं. ये मीटिंग सुबह 11 बजे की रखी गई है. लगातार हो रही इस घटना को लेकर अमित शाह सुरक्षा अधिकारियों से जायजा ले रहे हैं और इसे लेकर कुछ बड़ा करने की प्लानिंग की जा रही है, ताकि आतंकी अपने मनसूबों में नाकाम हो. 

बढ़ रहा है आतंकी हौसला

हाल में ही आतंकियों ने रियासी, कठुआ और डोडा में हमला किया था. हालांकि, इसके जवाब में सुरक्षाबलों ने कठुआ में 2 आतंकियों को मार गिराया. मामले को लेकर आतंकियों की तलाश जारी है. 9 जून को सबसे पहले जम्मू कश्मीर के रियासी में आतंकियों ने तीर्थयात्रियों की बस पर हमला किया था, जिसमें कई लोग मारे गए थे. 

ये भी देखिए: PM Modi Giorgia Meloni Selfie:: #Melody से क्रैश हुआ इंटरनेट, जब इटली की PM मेलोनी ने PM Modi संग शेयर की सेल्फी