BREAKING:
दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान       सरकार गई, अब TMC पार्टी बचाने में लगी Mamata Banerjee! 'दिल्ली चलो आंदोलन' कितना होगा सफल?       9,49,50,50,00,00,000 रुपये के मालिक हैं Elon Musk, जानिए इतने पैसे में क्या-क्या खरीद सकते हैं       शरीर में आयरन की है कमी? आज से खाएं ये 6 सुपरफूड्स, जो बना देंगे आपको Iron Man       'क्वाइट क्रैकिंग' क्या है, आजकल इतने सारे माता-पिता क्यों परेशान और दबाव में महसूस कर रहे हैं?       'हम सिर्फ पड़ोसी नहीं, एक ही नदियों के बच्चे हैं', भारत दौरे पर नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खानाल ने क्यों कही ये बात?       13 साल की उम्र में भी IPL नीलमी से क्यों खुश नहीं हैं Vaibhav Sooryavanshi? कर दिया बड़ा खुलासा      

Breaking News: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी लगी हाथ, मुठभेड़ में 8 नक्सली ढेर तो 1 जवान हुए शहीद

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में एक मुठभेड़ में 8 नक्सली ढेर कर दिए गए. हालांकि इस मुठभेड़ में 1 जवान भी शहीद हो गया है.

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. दरअसल, सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 8 नक्सली मारे गए. हालांकि, इस घटना में सुरक्षाबल का एक जवान शहीद हो गया और 2 के घायल होने की खबर भी सामने आ रही है. ये जानकारी पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को दी है. 

8 नक्सलियों को मार गिराया

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है, इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 8 नक्सलियों को मार गिराया है.  इस घटना में सुरक्षाबल का एक जवान शहीद हुआ है और दो अन्य जवान घायल हैं. घायल जवानों को जंगल से बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है.

क्षेत्र में चल रहा है बड़ा अभियान

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस महीने की 12 तारीख को जिले के अबुझमाड़ क्षेत्र में स्थित कुतुल, फरसबेड़ा और कोड़तामेटा गांव के जंगल में नक्सल विरोधी अभियान शुरू किया गया था. अभियान में नारायणपुर-कोण्डागांव-कांकेर- दन्तेवाड़ा जिले का डीआरजी, विशेष कार्य बल और भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के 53वीं वाहिनी का बल शामिल है.

रुक-रुककर हो रही है गोलीबारी

अधिकारियों ने बताया कि पिछले दो दिनों में भी क्षेत्र में कई बार रुक-रुककर गोलीबारी हुई है. क्षेत्र में तलाश अभियान जारी है. इससे पहले शुक्रवार को कोहकामेटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुतुल गांव के करीब बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से भारत तिब्बत सीमा पुलिस के दो जवान घायल हो गए थे.

ये भी देखिए: Delhi liquor scam: 'सोशल मीडिया पर डाल दिया सुनवाई का वीडियो...', CM Arvind की पत्नी को दिल्ली HC ने लगाई फटकार