BREAKING:
'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान      

Delhi पुलिस ने लड़की के नाम पर बनाई फर्जी इंस्टाग्राम ID, दोस्ती का किया वादा और मेट्रो बुलाकर अपराधी को किया अरेस्ट

दिल्ली पुलिस ने दुर्दांत अपराधी को पकड़ने के लिए एक ऐसा प्लान बनाया, जिसे सुन आप सोच में पड़ जाएंगे. पुलिस ने पहले इंस्टाग्राम पर एक फर्जी लड़की की आईडी बनाई औऱ फिर उसे अपने जाल में फंसाया.

Delhi: दिल्ली पुलिस अपने स्मार्ट वर्क के लिए जानी जाती है. अब हाल में ही दिल्ली की पुलिस ने दशकों से फरार एक अपराधी को पकड़ने के लिए एक ऐसा जाल बिछाया, जिसे सुन पहले तो आप हंस पड़ेंगे और फिर कहेंगे वाह, दिल्ली का पुलिस! दरअसल, एक दुर्दांत अपराधी को पकड़ने के लिए पुलिस ने बनाई लड़की की "फर्जी आईडी" बनानी पड़ी, जिसके बाद उसे पकड़ा जा सका. 

उत्तर दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) मनोज कुमार ने बताया कि, 'एक पुरुष कांस्टेबल डागर ने एक लड़की के नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाई. डागर ने बंटी के से 'चैटिंग' शुरू की और वह जल्द ही 'फर्जी लड़की' के साथ दोस्ती करने के लिए लालायित हो गया. इसी दौरान बंटी पंजाबी बाग मेट्रो स्टेशन पर 'फर्जी लड़की' से मिलने के लिए तैयार हो गया जो असल में एक कांस्टेबल था.सात जून को मुलाकात तय हुई.'

आगे मनोज ने बताया कि, 'टीम तैयार थी और तकनीकी निगरानी की मदद से जाल बिछाया गया। जैसे ही आरोपी मौके पर पहुंचा, उसे पंजाबी बाग मेट्रो स्टेशन से सफलतापूर्वक पकड़ लिया गया.' उन्होंने ये भी बताया कि, पुलिस के लिए उसे पकड़ना आसान नहीं था क्योंकि, बंटी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना पता और फोन नंबर बदल रहा था. 

पुलिस ने कहा कि बंटी के खिलाफ झपटमारी, अवैध हथियार रखने और अवैध शराब की बिक्री के दिल्ली में करीब 20 मामले दर्ज हैं. मनोज कुमार ने बताया, 'आरोपी को तिलक नगर थाने में उसके खिलाफ दर्ज एक मामले में 26 जून 2013 को शहर की अदालत ने भगोड़ा घोषित कर दिया था.' टीम के कई प्रयासों के बाद भी वह पकड़ में नहीं आया था.

ये भी देखिए: भारत के जेम्स बॉन्ड Ajit Doval को तीसरी बार NSA की कमान, चल रही है कुछ बड़ी तैयारी? जानिए इनसाइड रिपोर्ट