BREAKING:
'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान      

Mizoram के CM Pu Lalduhoma ताइक्वांडो हुए ब्लैक बेल्ट से सम्मानित, जानिए इससे पहले किन बड़े दिग्ग्जों को मिला ये सम्मान

गुरुवार को मिजोरम के लोकप्रिय सीएम पु लालदुहोमा को ताइक्वांडो के विकास में अहम योगदान के लिए 7वीं डैन यानी कि ब्लैक बेल्ट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है. इससे पहले र्व मुख्यमंत्री पु ललथनहवला को भी सम्मानित किया जा चुका है.

Pu Lalduhoma: मिजोरम के लोकप्रिय सीएम पु लालदुहोमा के नाम एक बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है. सीएम को गुरुवार को ताइक्वांडो की मानद 7वीं डैन यानी कि ब्लैक बेल्ट की उपाधि प्रदान की गई. इसके साथ ही उन्हें सर्टिफिकेट भी दिया गया है. लालदुहोमा को यह सम्मान मिजोरम एमेच्योर ताइक्वांडो एसोसिएशन, वर्ल्ड प्रो ताइक्वांडो हेडक्वॉर्टर और कुक्कीवान में स्थित वर्ल्ड ताइक्वांडो हेडक्वॉर्टर ने दिया है. 

इस खास मौके पर सीएम पु लालदुहोमा ने  मिजोरम एमेच्योर ताइक्वांडो एसोसिएशन (MATA) की तारीफ करते हुए कहा कि, 'यह सम्मान मिलने से वह बेहद खुश हैं.' मिजोरम ताइक्वांडो के विकास, सरकार के सार्थक सहयोग, भारत के ताइक्वांडो के विकास में सीएम ने अहम योगदान दिया है. ताइक्वांडो को लोकप्रिय बनाने के क्षेत्र में सीएम पु लालदुहोमा ने बहुत काम किए हैं. उनके इसी योगदान की वजह से उन्हें इस सम्मान से सम्मानित किया गया है. 

बता दें कि इससे पहले साल 2012 में पूर्व मुख्यमंत्री पु ललथनहवला को भी ताइक्वांडो में 1 डैन (ब्लैक बेल्ट) की मानद उपाधि प्रदान कर चुकी है.  ताइक्वांडो एसोसिएशन इस तरह का सम्मान दुनिया के कई बड़े नेताओं को दे चुकी हैं. मिजोरम में ताइक्वांडो काफी लोकप्रिय है और देश के अन्य हिस्सों में भी युवाओं ने इसे अपनाया है. भारत में ताइक्वांडो की मानद ब्लैक बेल्ट सबसे पहले शाहरुख खान को प्रदान की गई थी. मिजोरम में खासतौर पर बड़ी संख्या में युवा इस खेल को खेलते हैं.

ये भी देखिए: TRAI New Rule: अब आपको एक फोन में 2 Sim रखना पड़ेगा महंगा, देने पड़ेंगे एक्स्ट्रा चार्ज, जान लें TRAI के नए नियम