BREAKING:
'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान      

Lok Sabha Election 2024: अंतिम चरण के लिए आज डाले जा रहे हैं वोट, 8 राज्यों की 57 सीटों पर वोटिंग, जानिए खर्च से लेकर वोटर की संख्या

लोकसभा चुनाव में सातवें चरण के लिए आज यानी 1 जून को वोटिंग की जा रही है. इस चरण की खास बात ये है कि आज ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाराणसी सीट पर वोटिंग हो रही है.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण और सातवें चरण के लिए आज यानी 1 जून को वोटिंग हो रही है. इसमें सात राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश की 57 सीटों पर उम्मीदवारों के किस्मत का फैसला होगा. इस चरण की खास बात ये है कि आज ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाराणसी सीट पर वोटिंग हो रही है. 

आज उसमें पंजाब और यूपी की 13-13 सीटें, पश्चिम बंगाल की 9 सीटें, बिहार की 8 सीटें, ओडिशा की 6 सीटें, हिमाचल प्रदेश की 4 सीटें, झारखंड की 3 सीट और एक चंडीगढ़ सीट पर वोटर वोट डाल रहे हैं और लोकतंत्र के इस महा पर्व में अपना योगदान दे रहे हैं. लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के तहत 57 सीटों पर 904 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. 

वहीं अगर वोटर की संख्या की बात करें तो सातवें चरण में 10.06 करोड़ वोटर्स हैं. इनमें 5.24 करोड़ पुरुष और 4.82 करोड़ महिला मतदाता हैं. 3,574 ट्रांसजेंडर भी इस फेज में वोटर के तौर पर हैं. 

बात अगर चुनाव में हुए खर्च की करें तो सेंटर फॉर मीडिया स्टडीज का अनुमान है कि चुनाव काफी खर्चीला होने के कारण इस बार एक वोट की कीमत 1,400 रुपये तक पहुंच गई है. यानी कि 2024 के चुनाव का खर्च 1 लाख 35 हजार करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है. ये 2020 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में हुए खर्च से भी ज्यादा है. अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में 1.20 लाख करोड़ रुपये खर्च हुए थे.

आपको बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनाव 7 चरणों में हुए. पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को हुई थी, जबकि सातवें और आखिरी चरण की वोटिंग आज यानी 1 जून को हो रही है. चुनाव के परिणाम की घोषणा 4 जून को होगी, जिसके देश को उसका अगला पीएम मिल जाएगा. 

ये भी देखिए: Prajwal Revanna sex abuse case: कोर्ट ने प्रज्वल रेवन्ना को 6 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा