BREAKING:
पश्चिम बंगाल में 252 मदरसों पर ताला, 100 को शो-कॉज नोटिस, सर्वे में आया दिमाग हिलाने वाला खुलासा       दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे से CCTV फुटेज आया सामने, भरभराकर गिरा बहुमंजिला भवन, 6 की मौत       'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE      

भारत आया ब्रिटेन में जमा अपना 1 लाख किलो सोना, जानिए इस मिशन में भारत को कैसे मिली सफलता

1991 के आर्थिक संकट के बाद पहली बार इतने सोने को ब्रिटेन से भारत मंगाया गया है. ये सोना भारत को 1991 में आर्थिक संकट के दौरान विदेशों में गिरवी रखना पड़ा था. सोना लाने की पूरी प्रक्रिया को सीक्रेट रखा गया, साथ ही सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किये गए.

भारत के केंद्रीय बैंक यानी भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) एक बड़ी सफलता हासिल कर ली है. दरअसल, केंद्रीय बैंक ने ब्रिटेन में रखा भारत का 100 मीट्रिक टन सोना वापस लाने में सफलता हासिल कर ली है. इतनी बड़ी मात्रा में ब्रिटेन से भारत तक का सोना का सफर आसान नहीं था. इसमें कई महीनों का वक्त लगा. इसके लिए भारत और ब्रिटेन की कई एजेंसियों ने  मिलकर काम किया. सभी के क्लीयरेंस के बाद ही ये अपने मिशन पर आगे बढ़ा. हालांकि, अब भारत का सोना उसके पास सही सलामत पहुंच गया है. 
 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1991 के आर्थिक संकट के बाद पहली बार इतने सोने को ब्रिटेन से भारत मंगाया गया है. ये सोना भारत को 1991 में आर्थिक संकट के दौरान विदेशों में गिरवी रखना पड़ा था. वहीं बताया जा रहा है कि भविष्‍य में वित्‍तीय स्थिरता को बनाए रखने के लिए आरबीआई देश की तिजोरी में सोने की मात्रा को बढ़ा रहा है. रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि, 100 टन सोने को भारत लाना कतई आसान नहीं था. इसके लिए कई महीनों तक योजना बनाई गई. 

आपको बता दें कि देश के भीतर, मुंबई के मिंट रोड के साथ-साथ नागपुर में आरबीआई के पुराने कार्यालय भवन में सोना रखा जाता है. इन दोनों जगह पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहते हैं. 24 घंटे यहां सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं. ऐसे में खबर ये आ रही है कि, ये सोना भी इन्हीं जगहों पर रखा गया है. हालांकि, अभी तक इसे लेकर कोई भी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है. 

ये भी देखिए: Prajwal Revanna sex abuse case: सस्पेंड हुए JD(S) सांसद पहुंचे बेंगलुरु, पुलिस ने एयरपोर्ट से किया अरेस्ट

Tags: