BREAKING:
पश्चिम बंगाल में 252 मदरसों पर ताला, 100 को शो-कॉज नोटिस, सर्वे में आया दिमाग हिलाने वाला खुलासा       दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे से CCTV फुटेज आया सामने, भरभराकर गिरा बहुमंजिला भवन, 6 की मौत       'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE      

नोएडा में गोदरेज प्रॉपर्टीज ने बेचे 650 फ्लैट, इस सेक्टर में है प्रोजेक्ट 2,000 करोड़ से अधिक की संपत्ती

गोदरेज प्रॉपर्टीज की नोएडा के सेक्टर 146 में 'गोदरेज जार्डिनिया' प्रोजेक्ट में 2,000 करोड़ रुपये से अधिक कीमत का करीब 650 घर बेचा है.

रियल एस्टेट कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड ने  नोएडा में 2,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के करीब 650 फ्लैट बेचे हैं. ये सूचना कंपनी ने गुरुवार को शेयर बाजार को दी, जिसमें खुलासा हुआ कि, नोएडा के सेक्टर 146 में 'गोदरेज जार्डिनिया' प्रोजेक्ट में 2,000 करोड़ रुपये से अधिक कीमत का करीब 650 घर बेचा है. 

खबर के मुताबिक, गोदरेज प्रॉपर्टीज के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी गौरव पांडे ने कहा कि नोएडा गोदरेज प्रॉपर्टीज के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण बाजार है. हम आने वाले सालों में शहर में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करने की कोशिश करेंगे. गोदरेज प्रॉपर्टीज देश के अग्रणी रियल एस्टेट डेवलपर्स में से एक है.

गोदरेज प्रॉपर्टीज के एमडी और सीईओ गौरव पांडे ने कहा कि हम अपने प्रोजेक्ट गोदरेज जार्डिनिया को मिली प्रतिक्रिया से बेहद खुश हैं. हम इस अवसर पर अपने ग्राहकों और सभी हितधारकों को गोदरेज प्रॉपर्टीज पर उनके भरोसे और विश्वास के लिए ईमानदारी से धन्यवाद देना चाहते हैं.

ये भी देखिए: Jayant Sinha ने पार्टी से अपनी नाराजगी की जाहिर, 'न रैलियों में बुलाया, न बैठकों में...', भाजपा ने इन कारणों से भेजा था कारण बताओ नोटिस