BREAKING:
पश्चिम बंगाल में 252 मदरसों पर ताला, 100 को शो-कॉज नोटिस, सर्वे में आया दिमाग हिलाने वाला खुलासा       दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे से CCTV फुटेज आया सामने, भरभराकर गिरा बहुमंजिला भवन, 6 की मौत       'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE      

कलकत्ता HC ने 5 लाख लोगों का OBC सर्टिफिकेट किया कैंसिल, ममता सरकार पर लगे बड़े आरोप, जानिए क्या है पूरा मामला

कलकत्ता हाईकोर्ट ने 2010 के बाद जारी सभी ओबीसी सर्टिफिकेट को रद्द कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि, मुसलमानों की 77 जातियों को पिछड़ा वर्ग में शामिल कर उनका अपमान किया गया. ये सब वोट बैंक और चुनावी फायदे के लिए किया गया. 

पश्चिम बंगाल की ममता सरकार को एक बार फिर तगड़ा झटका तब लगा, जब कलकत्ता हाईकोर्ट ने 2010 के बाद जारी सभी ओबीसी सर्टिफिकेट को रद्द कर दिया है. कोर्ट ने दो टूक में ये साफ किया कि, ये सर्टिफिकेट किसी नियम का पालन किए बिना दिए गए थे. दरअसल, ओबीसी सर्टिफिकेट देने की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कोर्ट में चुनौती दी गई थी. जिसपर जस्टिस तपब्रत चक्रवर्ती और जस्टिस राजशेखर मंथा की बेंच ने प्रक्रिया को गलत पाते हुए अपना फैसला सुनाया है. 

सरकार के लिए ये किसी बड़े झटके से कम नहीं है. कोर्ट के इस फैसले से उनकी सरकार में जो भी ओबीसी सर्टिफिकेट दिए गए हैं, वो सभी रद्द हो गए हैं. कोर्ट ने 2010 के बाद दिए गए सर्टिफिकेट को रद्द करने का आदेश दिया है. बता दें कि  ममता बनर्जी 2011 से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री हैं.

दरअसल, साल 2012 में ममता सरकार ने एक कानून लागू किया था. ये कानून सरकारी नौकरियों में ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षण का प्रावधान करता है. हाईकोर्ट ने इस कानून के एक प्रावधान को भी रद्द कर दिया, जिसमें  OBC-A और OBC-B नाम से दो कैटेगरी बनाया गया था. 

कलकत्ता हाईकोर्ट ने कहा कि सरकारी नौकरियों में समान अवसर की अवधारणा सभी व्यक्तियों के लिए है, फिर चाहे वो सामान्य वर्ग से हो या फिर पिछड़े वर्ग से. इसके साथ ही कोर्ट ने ये साफ तौर पर कहा कि, मुसलमानों की 77 जातियों को पिछड़ा वर्ग में शामिल कर उनका अपमान किया गया. ये सब वोट बैंक और चुनावी फायदे के लिए किया गया. 

ये भी देखिए: Shahrukh Khan की तबीयत बिगड़ी, अहमदाबाद के KD अस्पताल में कराए गए भर्ती