BREAKING:
'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान      

दिल्ली, मिजोरम समेत इन शहरों में डेंगू का कहर है जारी, हैरान कर देगा मौत का आंकड़ा

मिजोरम में पिछले पांच साल में यहां कुल 4209 लोग डेंगू से पीड़ित हो चुके हैं और सात लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं इस साल डेंगू के 132 मामले सामने आए हैं.

मिजोरम में पिछले पांच साल डेंगु अपना कहर बरपा रहा है. डेंगू से संक्रमित लोगों के मौत के आंकड़े भी कम नहीं है. राज्य द्वारा जारी किए गए ताजे आंकड़ो के मुताबिक, पिछले पांच साल में 4,209 लोग इस बीमारी का शिकार हुए हैं. बात अगर साल 2024 की करें तो जनवरी से अप्रैल तक 132 लोग इस बीमारी के चपेट में आ चुके हैं. ये जानकारी राज्य के वेक्टर जनित बीमारी नियंत्रण विभाग के अधिकारियों ने दी है.  

दरअसल, हाल में ही अइजवाल में राष्ट्रीय डेंगू दिवस के मौके पर एक कार्यक्रम रखा गया था, जिसकी थीम थी 'समुदाय से जुडें, डेंगू को नियंत्रित करें.' मिजोरम उन राज्यों में शामिल है, जहां डेंगू का प्रभाव कम है. देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो दिल्ली में सिर्फ 2022 में डेंगू के 10183 मामले सामने आए थे और इनमें से 9 मरीजों की मौत हो गई थी. 

मिजोरम की वेक्टर जनित बीमारी नियंत्रण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य में 2019 से जिन सात लोगों की मौत डेंगू से हुई है, वह सभी अइजवाल जिले के रहने वाले थे. इनमें से पांच मौतें 2022 में हुई थीं, जबकि 2023 में दो मरीजों ने दम तोड़ दिया था. 2023 में सबसे ज्यादा लोगों के अंदर डेंगू के शिकार हुए थे. 2060 लोगों के अंदर डेंगू का वायरस पाया गया था. 2022 में 1868 लोगों के अंदर संक्रमण पाया गया था. 

ये भी देखिए: इंडिया गठबंधन को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा दावा, बोले- लोकसभा चुनाव में 300 सीटें...

Tags: