BREAKING:
दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान       सरकार गई, अब TMC पार्टी बचाने में लगी Mamata Banerjee! 'दिल्ली चलो आंदोलन' कितना होगा सफल?       9,49,50,50,00,00,000 रुपये के मालिक हैं Elon Musk, जानिए इतने पैसे में क्या-क्या खरीद सकते हैं       शरीर में आयरन की है कमी? आज से खाएं ये 6 सुपरफूड्स, जो बना देंगे आपको Iron Man       'क्वाइट क्रैकिंग' क्या है, आजकल इतने सारे माता-पिता क्यों परेशान और दबाव में महसूस कर रहे हैं?       'हम सिर्फ पड़ोसी नहीं, एक ही नदियों के बच्चे हैं', भारत दौरे पर नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खानाल ने क्यों कही ये बात?       13 साल की उम्र में भी IPL नीलमी से क्यों खुश नहीं हैं Vaibhav Sooryavanshi? कर दिया बड़ा खुलासा      

TCS में कर्मचारियों की कब होगी वेतन वृद्धि? जानिए मुनाफे को लेकर क्या है Q1 का रिजल्ट

TCS ने Q1 FY2025-26 में 6% मुनाफा दर्ज किया है, लेकिन अब तक कर्मचारियों की वेतन वृद्धि पर कोई फैसला नहीं लिया गया है. बढ़ती अनिश्चितता के बीच IT सेक्टर के भविष्य और कर्मचारियों की अपेक्षाओं पर सबकी निगाहें टिकी हैं.

TCS Q1 results: भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने अभी तक अपने कर्मचारियों की वेतन वृद्धि (Salary Hike) को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया है. कंपनी के कार्यकारी उपाध्यक्ष और चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर (CHRO) मिलिंद लकड़ ने 10 जुलाई 2025 को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी.

वेतन वृद्धि पर कोई फैसला नहीं (TCS Salary Hike 2025)

मिलिंद लकड़ ने पत्रकारों से कहा, 'वेतन वृद्धि को लेकर अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है.' बता दें कि इससे पहले, वित्तीय वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही के दौरान भी कंपनी ने अनिश्चित माहौल का हवाला देते हुए वेतन वृद्धि टाल दी थी. तब लकड़ ने कहा था कि वेतन वृद्धि पूरे साल में कभी भी हो सकती है, यह कंपनी के व्यवसाय पर निर्भर करेगा.

मुनाफे में 6% की बढ़ोतरी

TCS ने 10 जुलाई 2025 को वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (Q1) के नतीजे घोषित किए. इस दौरान कंपनी का शुद्ध मुनाफा ₹12,760 करोड़ रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही ₹12,040 करोड़ की तुलना में 6% अधिक है.

साथ ही, राजस्व (Revenue) भी ₹63,437 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले साल की तुलना में 1.3% की बढ़ोतरी है.

एट्रिशन रेट बढ़कर पहुंची 13.8%

Q1 रिपोर्ट के अनुसार, TCS का एट्रिशन रेट (यानी कर्मचारियों के कंपनी छोड़ने की दर) बढ़कर 13.8% हो गई है, जो पिछले वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में 13.3% थी.

यह दर कंपनी के कम्फर्ट लेवल 13% से ज्यादा है. इस पर मिलिंद लकड़ ने कहा, 'हम इसे नीचे लाने के लिए प्रयास कर रहे हैं.'

फिर भी हुई 5,000 से अधिक कर्मचारियों की भर्ती

TCS ने एट्रिशन बढ़ने के बावजूद अप्रैल से जून 2025 के बीच 5,000 से अधिक कर्मचारियों की भर्ती की. अब कंपनी का कुल हेडकाउंट बढ़कर 6,13,069 हो गया है, जो पिछली तिमाही में 6,07,979 था.

आईटी सेक्टर का बढ़ता दायरा

इंडियन ब्रांड इक्विटी फाउंडेशन (IBEF) के आंकड़ों के मुताबिक:

  1. भारतीय आईटी उद्योग 2021-22 में $227 अरब डॉलर का हो गया था.
  2. वित्त वर्ष 2022-23 में इसके $245 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान लगाया गया.
  3. भारतीय सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट उद्योग के 2025 तक $100 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है.
  4. 2026 तक आईटी सेक्टर में 1.4 करोड़ नई नौकरियां पैदा होने और यह सेक्टर $380 अरब डॉलर का GDP योगदान देने की संभावना है.

कर्मचारियों की नजरें कंपनी के फैसले पर

एक तरफ जहां कंपनी ने मुनाफा बढ़ाया है, वहीं वेतन वृद्धि को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है. कर्मचारियों की नजर अब इस बात पर टिकी है कि TCS कब और कैसे वेतन बढ़ाने का फैसला लेती है, खासकर जब एट्रिशन रेट भी बढ़ रहा है.

ये भी देखिए: क्या आधार कार्ड आपके नागरिकता का है प्रमाण? जानिए चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में क्या कहा