BREAKING:
'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान      

Delhi-NCR, UP, बिहार और हरियाणा समेत उत्तरी राज्यों महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, दहशत में लोग

Earthquake in Delhi: दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. ये झटके इतने तेज थे कि लोग घर से बाहर निकल गए और दहशत में आ गए. फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

Earthquake in Delhi: दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. ये झटका पहले आए भूकंप के झटकों से कहीं अधिक था. पूरी की पूरी बिल्डिंग हिल गई और लोग घर से बाहर निकल आए. दिल्ली-एनसीआर में रिक्टर पैमाने पर 4.3 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र 5 किलोमीटर की गहराई पर था.

भूकंप के झटके उत्तर प्रदेश, बिहार और हरियाणा समेत उत्तरी राज्यों में महसूस किए गए. भूकंप के ये तेज झटके सोमवार सुबह करीब 5:35 बजे महसूस किए गए. भूकंप के झटके दिल्ली के अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा में महसूस किए गए. अभी तक किसी तरह के नुकसान या जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है.

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप की गहराई सिर्फ़ 5 किलोमीटर थी. भूकंप के झटके काफी समय तक क्षेत्र को हिलाकर रख देते हैं, जो कई सेकंड तक जारी रहता है. सबसे पहले भूकंप के तेज़ झटके सुबह 5:36 बजे महसूस किए गए.

अधिकारियों ने क्या कहा? 

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा कि भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी और इसका केंद्र दिल्ली का नांगलोई जाट था. एक अधिकारी ने बताया कि भूकंप का केंद्र धौला कुआं में दुर्गाबाई देशमुख कॉलेज ऑफ स्पेशल एजुकेशन के पास था. उस क्षेत्र में हर दो से तीन साल में एक बार छोटे, कम तीव्रता वाले भूकंप आते रहे हैं, जिसके पास एक झील है. उन्होंने बताया कि 2015 में यहां 3.3 तीव्रता का भूकंप आया था.

दिल्ली पुलिस की प्रतिक्रिया

भूकंप पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली पुलिस ने एक्स पर एक पोस्ट लिखा, जिसमें लोगों को सुरक्षित रहने की कामना की गई. पोस्ट में लिखा गया, 'हमें उम्मीद है कि आप सभी सुरक्षित होंगे, दिल्ली! किसी भी आपातकालीन मदद के लिए Dial112 पर कॉल करें.'

ये भी देखिए: कुछ मीठा हो जाए! मिठाई खाने की क्यों लगती है तलब? जानिए इसके पीछे का साइंस