BREAKING:
दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान       सरकार गई, अब TMC पार्टी बचाने में लगी Mamata Banerjee! 'दिल्ली चलो आंदोलन' कितना होगा सफल?       9,49,50,50,00,00,000 रुपये के मालिक हैं Elon Musk, जानिए इतने पैसे में क्या-क्या खरीद सकते हैं       शरीर में आयरन की है कमी? आज से खाएं ये 6 सुपरफूड्स, जो बना देंगे आपको Iron Man       'क्वाइट क्रैकिंग' क्या है, आजकल इतने सारे माता-पिता क्यों परेशान और दबाव में महसूस कर रहे हैं?       'हम सिर्फ पड़ोसी नहीं, एक ही नदियों के बच्चे हैं', भारत दौरे पर नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खानाल ने क्यों कही ये बात?       13 साल की उम्र में भी IPL नीलमी से क्यों खुश नहीं हैं Vaibhav Sooryavanshi? कर दिया बड़ा खुलासा      

भारत को युद्ध विराम के लिए कॉल! गिड़गिड़ाते हुए पाकिस्तान ने क्या कहा था? CDS चौहान का बड़ा खुलासा

CDS Anil Chauhan On Operation Sindoor: भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने खुलासा किया कि पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर के जवाब में भारी सैन्य नुकसान के चलते खुद भारत को फोन करके संघर्ष विराम (Ceasefire) की गुहार लगाई. उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने भारत को 48 घंटे में झुकाने का मंसूबा बनाया था, लेकिन भारत की तगड़ी जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तानी ऑपरेशन 8 घंटे में ही ढह गया.

CDS Anil Chauhan On Operation Sindoor: पुणे में मंगलवार 3 जून को हुए एक कार्यक्रम में भारत के शीर्ष सैन्य अधिकारी और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने उस वक्त की सच्चाई बयां की जब भारत-पाकिस्तान के बीच ऑपरेशन सिंदूर के बाद तनाव चरम पर पहुंच गया था.

उन्होंने बताया कि पाकिस्तान क्यों भारत को कॉल करके पहले ही बातचीत और तनाव कम करने का आग्रह करने पर मजबूर हो गया था. उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की स्थिति खराब हो चुकी है और पाकिस्तान कैसे भी युद्ध विराम चाह रहा था. 

पाकिस्तान की फौजी क्षति और हताशा

जनरल अनिल चौहान ने कहा कि मई के शुरुआती दिनों में भारत ने आतंकवादियों के खिलाफ किये गए सटीक हमलों के बाद पाकिस्तान को गंभीर सैन्य नुकसान हुआ. उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान अपनी सेना के सिस्टम तेजी से खो रहा था. उन्हें लगा कि अगर ये तनाव जारी रहा तो और ज्यादा क्षति झेलनी पड़ेगी.'

उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की ओर से ही भारत को फोन करके तनाव कम करने की मांग की गई थी. CDS ने कहा, '10 मई की करीब 1 बजे पाकिस्तान का मकसद था भारत को 48 घंटे में घुटनों पर ला देना. उन्होंने कई हमले किए और इस तरह से संघर्ष को और बढ़ा दिया, जबकि हमने केवल आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया था.'

8 घंटे में खत्म हुआ 48 घंटे का प्लान

जनरल चौहान ने कहा कि पाकिस्तान के ऑपरेशन को 48 घंटे चलने का अनुमान था, लेकिन यह सिर्फ 8 घंटे में ही खत्म हो गया. इसके बाद पाकिस्तान ने फोन उठाया और बातचीत की पहल की. उन्होंने कहा कि यह पाकिस्तान की पहली कॉल थी, जिसने भारत के साथ शांति की दिशा में कदम बढ़ाया.

पाकिस्तान की क्षति का विवरण जल्द होगा सार्वजनिक

पाकिस्तानी सैन्य क्षति को लेकर पूछे गए सवाल पर CDS ने कहा कि जल्द ही भारतीय सेना तकनीकी आंकड़े साझा करेगी. उन्होंने कहा कि हम बताएंगे कि हमने कितने विमान और रडार सिस्टम नष्ट किए हैं. इसकी पूरी जानकारी हम तकनीकी आधार पर तैयार कर साझा करेंगे.

भारत की सैन्य नुकसान पर CDS

अपनी सेना की हानि के बारे में पूछे जाने पर जनरल चौहान ने कहा, 'पेशेवर सैनिकों के रूप में हमें असफलताओं और नुकसानों से प्रभावित नहीं होना चाहिए. हमें अपनी गलतियों को समझकर सुधार करना होगा. हम setbacks पर बैठकर नहीं रह सकते.'

भारत ने दिखाया बड़ा दिल

CDS जनरल अनिल चौहान के इन खुलासों से साफ हो गया है कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को भारी सैन्य नुकसान झेलना पड़ा था, जिस कारण वह तनाव कम करने के लिए बातचीत करने पर मजबूर हुआ. भारतीय सेना की रणनीति सफल रही और उसने आतंकवादी ठिकानों को ही निशाना बनाया.

भारत अब भी अपने नुकसान का आकलन कर सुधार की दिशा में काम कर रहा है. यह बयान भारतीय सुरक्षा और सामरिक ताकत की एक बड़ी मिसाल है, जो देश के आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला साबित होगा.

ये भी देखिए: नंबर महत्वपूर्ण नहीं, गलती समझी और फिर से निशाना साधा... फाइटर जेट गिराए जाने के पाकिस्तानी दावों पर CDS का बड़ा खुलासा