BREAKING:
'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान      

ATM से पैसे निकालने जैसा अब LPG गैस! 2 से 3 मिनट में मिलेगा सिलेंडर, इन स्टेप्स को करें फॉलो

गुरुग्राम में देश का पहला LPG गैस ATM शुरू किया गया है, जहां 2–3 मिनट में सिलेंडर मिल रहा है. यह मशीन 24×7 काम करती है और पूरी तरह ऑटोमेटेड व कॉन्टैक्टलेस है. नए फाइबर सिलेंडर हल्के, पारदर्शी और ज्यादा सुरक्षित बताए जा रहे हैं.

LPG gas ATM: मध्य पूर्व में चल रहे अमेरिका-इज़राइल-ईरान तनाव के बीच एलपीजी की किल्लत की खबरें सामने आ रही हैं. कई जगहों पर गैस की जमाखोरी और ब्लैक मार्केट भी देखने को मिल रहा है. इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए सरकार ने गुरुग्राम के लोगों के लिए एक बड़ी सुविधा शुरू की है.

उत्तर भारत का पहला LPG गैस ATM गुरुग्राम में लॉन्च किया गया है. इस नई सुविधा से अब लोगों को गैस सिलेंडर के लिए घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा. यह स्मार्ट मशीन सेक्टर-22, सोहना स्थित सेंट्रल पार्क फ्लावर वैली में लगाई गई है. इसे भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया है.

2–3 मिनट में मिलेगा भरा हुआ सिलेंडर

इस LPG ATM की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां से मात्र 2 से 3 मिनट में भरा हुआ गैस सिलेंडर मिल जाएगा. यह मशीन पूरी तरह ऑटोमेटेड और कॉन्टैक्टलेस है, जिससे लोगों को किसी एजेंसी या डिलीवरी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

कैसे करें इस्तेमाल

  1. इस मशीन का इस्तेमाल करना बेहद आसान है:
  2. सबसे पहले रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें.
  3. मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करें.
  4. QR कोड स्कैन करके UPI से पेमेंट करें.

पेमेंट होते ही मशीन से भरा सिलेंडर मिल जाएगा और खाली सिलेंडर अंदर जमा हो जाएगा.

नए सिलेंडर की खासियत

इस ATM से मिलने वाले सिलेंडर पारंपरिक लोहे के सिलेंडर से अलग हैं. ये फाइबर से बने कंपोजिट सिलेंडर हैं, जो हल्के, साफ-सुथरे और जंग-रहित होते हैं.

  • पारंपरिक सिलेंडर का वजन करीब 31 किलो होता है.
  • नया सिलेंडर सिर्फ 15 किलो का है.
  • इसमें पारदर्शी डिजाइन है, जिससे गैस का लेवल आसानी से देखा जा सकता है.

24 घंटे मिलेगी सुविधा

यह LPG ATM 24×7 उपलब्ध रहेगा। यानी अब उपभोक्ता किसी भी समय आकर कुछ ही मिनटों में गैस सिलेंडर ले सकते हैं. मशीन में एक समय में 10 सिलेंडर रखने की क्षमता है और इसमें ऑटोमैटिक अलर्ट सिस्टम भी लगा है, जो स्टॉक कम होने पर एजेंसी को सूचना देता है.

गैस वितरण में बड़ा बदलाव

यह पहल गैस वितरण प्रणाली को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है. BPCL का लक्ष्य है कि ग्राहकों को तेज, सुरक्षित और आसान सेवा मिले. अगर यह पायलट प्रोजेक्ट सफल रहता है, तो आने वाले समय में देश के अन्य शहरों में भी LPG ATM की सुविधा शुरू की जा सकती है.

ये भी देखिए: 

साइलेंट स्लीप एपिडेमिक क्या है, जो भारत में 45% लोगों की निंद उड़ा रहा?