BREAKING:
'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान      

'राज ही है मेरा सच्चा यार', सोनम ने स्वीकारी रिश्ते की बात, हनीमून मर्डर पर पुलिस का बड़ा खुलासा

सोनम और राज ने राजा रघुवंशी की हत्या की साज़िश रचकर हत्या की थी. दोनों ने पुलिस के सामने रिश्ते और जुर्म कबूल लिया है. नार्को टेस्ट की मांग को पुलिस ने सिरे से खारिज किया. सोनम का एक रहस्यमयी बैग लापता है, जिसमें हथियार और नकदी होने का शक है.

Honeymoon murder Case: मेघालय के खूबसूरत पहाड़ों में जहां एक जोड़े को अपने नए रिश्ते की शुरुआत करनी थी, वहीं एक दिल दहला देने वाली हत्या ने सबको चौंका दिया. सोनम रघुवंशी और उनके प्रेमी राज कुशवाहा ने अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या की साज़िश रची और अब पुलिस के सामने अपने जुर्म को कबूल भी कर लिया है.

ईस्ट खासी हिल्स के एसपी विवेक सिएम ने खुलासा किया है कि सोनम और राज दोनों ने न सिर्फ अपने रिश्ते को स्वीकारा है, बल्कि जुर्म का भी खुलकर इकरार किया है. 

'राजा को हटाना उनके लिए था ज़रूरी'

पुलिस ने अपराध स्थल पर जाकर पूरा crime reconstruction भी किया है. दोनों ने बताया कि कैसे उन्होंने राजा को अपने रास्ते से हटाने का फैसला किया.

पुलिस अधिकारी ने कहा, 'राजा को हटाना उनके लिए ज़रूरी था, ताकि वे अपने रिश्ते और बिज़नेस की राह पर आगे बढ़ सकें.'

नार्को टेस्ट पर क्यों लगाई रोक?

राजा के परिवार की मांग थी कि सोनम का नार्को टेस्ट कराया जाए, लेकिन पुलिस ने इसे खारिज कर दिया. एसपी सिएम ने साफ कहा कि जब उनके पास सबूत और कबूलनामा दोनों हैं, तो नार्को टेस्ट की कोई जरूरत नहीं. उन्होंने यह भी जोड़ा कि सुप्रीम कोर्ट पहले ही नार्को टेस्ट को प्रतिबंधित कर चुका है.

लापता बैग बना नया रहस्य

सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया था, लेकिन उससे पहले वह इंदौर के एक फ्लैट में रह रही थीं. उस फ्लैट के मालिक लोकेन्द्र तोमर अब पुलिस रडार पर हैं.

फ्लैट में सोनम एक बैग छोड़ गई थीं, जिसमें देशी पिस्तौल, मोबाइल फोन, राजा के जेवर और 5 लाख रुपये कैश होने की बात है. उस बैग का अचानक गायब हो जाना इस केस की जांच को और गहरा बना रहा है.

तीन और नाम आए जांच के घेरे में

इस केस में अब तीन और नाम जुड़े हैं: प्रॉपर्टी डीलर सिलॉम जेम्स, सिक्योरिटी गार्ड बलवीर और फ्लैट मालिक लोकेन्द्र तोमर... पुलिस इन सभी को शिलॉंग कोर्ट में पेश करेगी और पूछताछ करेगी कि हत्या के बाद हुए सबूत मिटाने में इनकी क्या भूमिका थी.

अब तक की सबसे बड़ी मर्डर मिस्ट्री?

ये केस सिर्फ एक मर्डर नहीं, बल्कि एक ऐसी साज़िश है जिसने शादी, प्रेम, विश्वास और लालच के नाम पर एक मासूम जान ले ली. पुलिस का कहना है कि वे जल्द से जल्द एक कानूनी रूप से मज़बूत चार्जशीट तैयार करेंगे ताकि आरोपियों को सज़ा दिलाई जा सके.

ये भी देखिए: नेहरू पेपर्स विवाद फिर गरमाया! 51 कार्टन दस्तावेज़ों की वापसी के लिए कानूनी शुरू होगी लड़ाई