BREAKING:
'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान      

दिव्यांग होने की एक्टिंग, फ्री में की रेल यात्रा... फिर जैसे ही ट्रेन से उतरा देखने वालों का दिमाग ठनका | देखें VIDEO

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक युवक दिव्यांग बनकर रेलवे में मुफ्त यात्रा करता पकड़ा गया. ट्रेन से उतरते ही वह सामान्य व्यक्ति की तरह चलने लगा, जिससे उसकी असलियत सामने आ गई.

Viral Video: देश में दिव्यांग जनों के लिए सरकार द्वारा कई बेहतरीन सुविधाएं दी जाती हैं, ताकि उनकी जिंदगी थोड़ी आसान हो सके. लेकिन कुछ लोग इस इंसानियत भरे सिस्टम का मजाक उड़ाने से भी नहीं चूकते. ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक युवक खुद को दिव्यांग दिखाकर ट्रेन में मुफ्त यात्रा करता पकड़ा गया.

इस वायरल वीडियो में एक युवक ट्रेन के डिब्बे के दरवाजे के पास घुटनों के बल बैठा दिख रहा है. देखने वालों को लग रहा था कि शायद वह जन्म से पैरों से दिव्यांग है. लेकिन जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुंची, उस युवक का असली चेहरा सामने आ गया. 

ट्रेन रुकी तो पैरों से चलने लगा युवक

जैसे ही ट्रेन रुकी, युवक ने चारों ओर देखा, कोई नजर न आते ही वह धीरे-धीरे खड़ा हो गया. इसके बाद उसने सीधे पैरों से चलना शुरू कर दिया, जैसे कुछ हुआ ही न हो. इस नजारे को देख हर कोई दंग रह गया. हालांकि, युवक ने क्यों ऐसा किया इसकी सत्यता की पुष्टि खबर पोडकास्ट नहीं करता है. 

सोशल मीडिया पर भड़के लोग

इस वीडियो को अब तक 60 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. हजारों लोगों ने इस क्लिप पर कमेंट करते हुए युवक की इस हरकत पर गुस्सा जाहिर किया है. लोग लिख रहे हैं कि ऐसे फर्जी लोग असली दिव्यांगों के अधिकार छीनते हैं, जिनके लिए ये सुविधाएं वाकई बनी हैं.

एक यूज़र ने लिखा- 'ये तो बेहद शर्मनाक है. ऐसे लोगों के लिए सख्त सज़ा होनी चाहिए, ताकि दूसरों को सबक मिले.'

रील्स के लिए किया था ड्रामा?

वहीं कुछ सोशल मीडिया यूज़र्स का कहना है कि संभव है कि युवक ऐसा सिर्फ सोशल मीडिया रील्स बनाने के लिए कर रहा हो. लेकिन सवाल ये है कि क्या इस तरह संवेदनशील मुद्दों का मजाक बनाना सही है?

कई लोगों ने इस मुद्दे पर सरकार से कार्रवाई की मांग भी की है. उनका कहना है कि अगर ऐसे मामलों पर सख्त एक्शन नहीं लिया गया तो असली जरूरतमंदों को मिलने वाली राहत का मजाक बन जाएगा.

सरकार के लिए भी बड़ी चिंता

यह घटना सिर्फ सोशल मीडिया पर बहस नहीं छेड़ रही, बल्कि सरकारी सिस्टम के लिए भी खतरे की घंटी है. जिस सिस्टम को दिव्यांग जनों की मदद के लिए खड़ा किया गया है, उसे कुछ लोग धंधा बना रहे हैं.

ये भी देखिए: मैंगो आइसक्रीम से लेकर आम्रखंड तक, खा लीजिए ये 10 शानदार मैंगो डेज़र्ट्स जो हर किसी के दिल जीत लेंगे