BREAKING:
'तो पाकिस्तान से मिला लेंगे हाथ', अमेरिका के खिलाफ इस दिग्गज BJP नेता के बयान से हड़कंप, जानें क्या है पूरा मामला       Sex Life Problems: अगर पार्टनर लंबे समय से सेक्स नहीं करना चाहता तो क्या करें? दबाव नहीं ये है असली तरीका       पश्चिम बंगाल में 252 मदरसों पर ताला, 100 को शो-कॉज नोटिस, सर्वे में आया दिमाग हिलाने वाला खुलासा       दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे से CCTV फुटेज आया सामने, भरभराकर गिरा बहुमंजिला भवन, 6 की मौत       'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत      

दिल्ली में अब बस इन तीन वाहनों को मिलेगी एंट्री, नवंबर 2025 से लागू होगा नया नियम, CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान

Delhi New Commercial Vehicle Policy: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि 1 नवंबर 2025 से दिल्ली में प्रवेश करने वाले सभी वाणिज्यिक वाहनों को BS6, CNG या इलेक्ट्रिक होना अनिवार्य होगा. प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए सरकार सभी एंट्री पॉइंट्स और पेट्रोल पंपों पर ANPR (Automatic Number Plate Recognition) कैमरे लगाएगी, जो पुराने और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की पहचान कर उन्हें तुरंत रोकने में सक्षम होंगे. यह कदम दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण से निपटने के लिए उठाया जा रहा है.

Delhi New Commercial Vehicle Policy: दिल्ली की वायु प्रदूषण से लड़ाई अब और सख्त होने जा रही है. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि 1 नवंबर 2025 से दिल्ली में बाहर से आने वाले सभी कमर्शियल वाहनों को BS6, CNG या इलेक्ट्रिक (EV) होना अनिवार्य होगा. यह फैसला दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए लिया गया है.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, 'दिल्ली एक बड़ी आबादी वाला और प्रदूषण से जूझता हुआ शहर है. हम सब मिलकर इस समस्या से लड़ सकते हैं. इसलिए अब 1 नवंबर 2025 से कोई भी ऐसा कमर्शियल वाहन जो BS6 मानक, CNG या इलेक्ट्रिक नहीं है, उसे दिल्ली में प्रवेश नहीं मिलेगा.'

क्या है BS6, CNG और EV वाहनों का महत्व?

BS6 (Bharat Stage 6) मानक भारत सरकार द्वारा लागू किया गया सबसे सख्त उत्सर्जन मानक है, जो पुराने BS4 मानकों की तुलना में 70% तक कम प्रदूषण करता है. वहीं CNG और इलेक्ट्रिक वाहन वातावरण में कार्बन उत्सर्जन बेहद कम करते हैं. जबकि EV वाहनों से प्रदूषण का कोई सवाल ही खड़ा नहीं होता. 

हर एंट्री पॉइंट और पेट्रोल पंप पर लगेंगे हाईटेक कैमरे

सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली के सभी प्रवेश बिंदुओं पर ANPR (Automatic Number Plate Recognition) कैमरे लगाए जाएंगे. ये कैमरे यह पहचानने में सक्षम होंगे कि कौन सा वाहन 'एंड-ऑफ-लाइफ' है यानी जिसकी वैधता खत्म हो चुकी है।.

उन्होंने कहा, 'जैसे ही कोई ऐसा वाहन कैमरे की रेंज में आएगा, वह तुरंत पहचान लिया जाएगा कि यह एंड-ऑफ-लाइफ है और प्रदूषण फैला रहा है. ऐसे वाहनों को तुरंत ट्रेस कर रोका जाएगा. यही तकनीक सभी पेट्रोल पंपों पर भी लगाई जाएगी.'

पुराने वाहन अब नहीं घुस पाएंगे दिल्ली में

इस योजना के तहत न केवल पुराने और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को दिल्ली में घुसने से रोका जाएगा, बल्कि उन्हें शहर के भीतर भी ईंधन भरवाने की अनुमति नहीं मिलेगी.

दिल्ली को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने की दिशा में बड़ा कदम

इस फैसले का उद्देश्य है कि दिल्ली की हवा को फिर से सांस लेने लायक बनाया जाए. सरकार का मानना है कि यदि बाहरी राज्यों से आने वाले डीज़ल और पुराने पेट्रोल वाहन रोके जाएं, तो दिल्ली में वायु गुणवत्ता में बड़ा सुधार हो सकता है.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का यह निर्णय दिल्ली के प्रदूषण नियंत्रण के लिए एक सख्त लेकिन जरूरी कदम माना जा रहा है. यदि इस योजना को सफलतापूर्वक लागू किया गया, तो आने वाले वर्षों में दिल्ली की वायु गुणवत्ता में भारी सुधार की उम्मीद की जा सकती है.

ये भी देखिए: घरेलू हिंसा पर सख्त सुप्रीम कोर्ट! पीड़ितों को मिलेगा तुरंत न्याय, राज्यों को दी ये 7 सख्त आदेश