BREAKING:
'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान      

पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में बम की मिली धमकी, मची अफरातफरी, चंडीगढ़ में हाई अलर्ट

Punjab and Haryana High Court Bomb Threat: इन दिनों बम से किसी संस्थान को उड़ाने की धमकी तेजी से आ रही है. इस बीच पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में बम होने की धमकी मिली है, जिसकगे बाद से प्रशासन हरकत में आ गया है और कोर्ट के एक-एक रूम की जांच की जा रही है.

Punjab and Haryana High Court Bomb Threat: पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में बम की धमकी मिलने के बाद परिसर में अउरातफरी मच गई. आनन-फानन में सभी कोर्ट रूम की गहन जांच की जा रही है. चंडीगढ़ पुलिस की एक बड़ी टीम परिसर में पहुंच गई है. बम निरोधक दस्ते को भी तैनात किया गया है. पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय समेत कई कोर्ट रूम की गहन जांच की जा रही है.

बम की धमकी के बाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने वकीलों से कोर्ट रूम खाली करने का अनुरोध किया है. इसके बाद सबसे पहले कैंपस और रूम को खाली कराया गया. मौके पर बम निरोधक दस्ता पहुंचा और पूरे परिसर की सघन जांच की जा रही है. दोपहर 2 बजे लंच के बाद कोर्ट की कार्यवाही फिर से शुरू होगी. 

हाई कोर्ट बार एसोसिएशन ने नोट किया जारी

हाई कोर्ट बार एसोसिएशन ने एक नोट जारी किया कि माननीय उच्च न्यायालय में बम की धमकी के संबंध में एक अलर्ट प्राप्त हुआ है. इसमें कहा गया, 'सभी माननीय सदस्यों से अनुरोध है कि वे सतर्क रहें. यदि परिसर में कोई संदिग्ध या लावारिस वस्तु पाई जाती है तो कृपया तुरंत हाई कोर्ट बार एसोसिएशन, चंडीगढ़ के कार्यालय को सूचित करें.'

पंजाब में हाई अलर्ट घोषित

पंजाब में एक बार फिर धमकी भरे ईमेल ने हड़कंप मचा दिया है. वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, इस ईमेल की गंभीरता से जांच की जा रही है और साइबर सुरक्षा टीम इसकी असली जगह और स्रोत का पता लगाने में जुटी है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, 'हम इस धमकी को बहुत गंभीरता से ले रहे हैं और सभी जरूरी सुरक्षा कदम तुरंत लागू कर दिए गए हैं.'

यह 24 घंटे में दूसरी बार है जब किसी सरकारी संस्थान को धमकी मिली है। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि यह किसी बड़ी और योजनाबद्ध साजिश का हिस्सा हो सकता है. हालांकि अब तक किसी भी जगह से कोई बम या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है, लेकिन एहतियात के तौर पर पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है.

ये भी देखिए: मिजोरम कैसे बना भारत का पहला पूर्ण साक्षर राज्य? जानिए ये सब कैसे हुआ संभव