BREAKING:
PM Kisan 22nd Installment 2026: 9.32 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 2-2 हजार रुपये, ऐसे चेक करें पैसे आए या नहीं       साइलेंट स्लीप एपिडेमिक क्या है, जो भारत में 45% लोगों की निंद उड़ा रहा?       भारतीय टैंकरों को Strait of Hormuz से सुरक्षित गुजरने की अनुमति, जयशंकर की कूटनीति लाई रंग       Aaj Ka Rashifal 26 February 2026: आर्द्रा नक्षत्र का असर, किस राशि पर कितना भारी पड़ेगा आज का दिन?       कितना ताकतवर है HAMMER मिसाइल, जो राफेल की बनेगी नई ताकत? Modi-Macron मुलाकात में डिफेंस डील का धमाका       India AI Summit 2026: क्या यही है भारत की टेक सुपरपावर बनने की शुरुआत? ग्लोबल रेस में बढ़त बनाने की तैयारी | 10 POINTS       AI के डर से डगमगाया भारतीय IT सेक्टर, एक हफ्ते में ₹4 लाख करोड़ से ज्यादा की संपत्ति साफ       IND vs PAK मैच के दौरान रैपर 'हनुमानकाइंड' ने नहीं गाया धुरंधर का टाइटल ट्रैक, छिड़ी बहस के बीच सिंगर हो रहे ट्रोल       Weekly Horoscope, 16-February to 22-February-2026: ग्रहों का बड़ा संकेत, जानिए आपका साप्ताहिक भविष्यफल       Aaj Ka Rashifal 11 February 2026: करियर और रिश्तों में संतुलन बनाएंगे तो चमकेगी किस्मत, पढ़े आज का राशिफल      

सामने पंचायत, पीछे भीड़ और बीच में सिंदूर! बिहार में पति की मौजूदगी में पत्नी ने रचाई शादी, प्रेमी बोला - तीसरा बेटा तो मेरा...

Bihar: बिहार के वैशाली ज़िले से एक चौंकाने वाला प्रेम प्रसंग सामने आया है, जहां एक तीन बच्चों की मां को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा गया. पंचायत बैठी, पति मौजूद रहा और प्रेमी ने सबके सामने उसकी मांग भर दी. पत्नी ने खुलासा किया कि सबसे छोटा बच्चा उसी प्रेमी का है. अब बच्चों की कस्टडी को लेकर नया बवाल खड़ा हो गया है. ये सच्ची कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं!

Bihar: गांव की गलियों में जब दोपहर की धूप तप रही थी और लोग अपने-अपने घरों में आराम फरमा रहे थे, तभी एक धमाकेदार खबर ने पूरे चकसिकंदर मंसूरपुर को हिला कर रख दिया. रमेश राम की पत्नी पारो देवी को गांव वालों ने किसी गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया. 

वो मर्द और कोई नहीं, गांव का ही जाना-पहचाना चेहरा रूपेश राम था. गांव में बात फैलते देर न लगी... पंचायत बुलाओ! की आवाज़ हर ओर गूंज उठ और देखते ही देखते, गांव के चौपाल में भीड़ इकट्ठा हो गई—मानो कोई बड़ा फैसला होने जा रहा हो. पारो खामोश खड़ी थी, लेकिन उसके चेहरे पर डर नहीं था... जैसे वो पहले से सब सोच चुकी हो.

सिंदूर, पंचायत और पति की इजाज़त में हुआ इश्क का इकरार

जब माहौल गरमाया तो खुद रूपेश राम ने पंचायत बुलाने की पेशकश की. सबके सामने, रमेश राम—पारो के पति—भी खड़ा था. लेकिन जो हुआ, उसने सबको हैरान कर दिया.

रूपेश ने अपने जेब से सिंदूर निकाला और सबके सामने पारो की मांग में भर दिया. मानो पूरी दुनिया को बता रहा हो— अब ये मेरी है! भीड़ सन्न थी. लेकिन उससे ज़्यादा चौंकाने वाला था रमेश का जवाब— मुझे कोई ऐतराज़ नहीं. अगर मेरी बीवी अब इसके साथ जाना चाहती है तो जाए... लेकिन मेरे तीन बच्चों को यहीं छोड़ दे.

जब पारो ने खोले राज़...

अब बारी थी पारो की. वो चुप नहीं रही. उसने सीधा कह दिया— सब बच्चे इसके नहीं हैं... पर सबसे छोटा बच्चा, रूपेश का है. ये सुनकर भीड़ फिर सन्न रह गया.

रूपेश ने भी सिर हिलाकर मान लिया. कहा, 'हां, मैंने इसकी मदद की थी. जब रमेश कुछ कमाकर नहीं लाता था, तब मैंने इसे 20 से 30 हजार रुपये दिए. राशन-पानी भी दिया. मेरे बिना ये कैसे चलती?'

उनका रिश्ता अचानक शुरू नहीं हुआ था. दोनों के घर आधा किलोमीटर की दूरी पर थे. रोज़ की मुलाकातें धीरे-धीरे मोहब्बत में बदल गईं और मोहब्बत उस मोड़ तक पहुंच गई जहां पंचायत भी रोक न सकी.

अब किसके साथ रहेंगे बच्चे?

पेंच यहां फंसा... रमेश कहता है, 'गरीब हूं, पर बच्चों को खुद पालूंगा.' और रूपेश कहता है, 'अगर मेरी बीवी अब पारो है, तो बच्चे भी मेरे ही होंगे.'

गांव में कानाफूसी चल रही है. कोई कहता है, 'रूपेश पहले भी कई औरतों को फंसा चुका है.' तो कोई बोलता है, 'कम से कम रमेश ने मर्दानगी दिखाई, बिना झगड़े के छोड़ दिया.'

कहानी का अंत… या शुरुआत?

पंचायत ने अंतिम फैसला नहीं सुनाया है. बच्चे किसके पास रहेंगे, ये आगे तय होगा. लेकिन एक बात तय हो चुकी है—चकसिकंदर मंसूरपुर की इस प्रेम गाथा ने गांव-गांव, शहर-शहर चर्चा छेड़ दी है. कभी कभी मोहब्बत सिर्फ दिल की बात नहीं होती, वो पंचायत के सामने भी साबित करनी पड़ती है... और मांग का सिंदूर गवाही बन जाता है.

ये भी देखिए: कोर्ट ने मंगाया गुलाब, फिर हुआ मोहब्बत का इजहार और अब शादी का इंतजार... जानिए रेप केस में लड़के की सजा को सुप्रीम कोर्ट ने कैसे किया सस्पेंड

Tags: